Advertisement
Story ProgressBack to home

बिस्कोटी रेसिपी (Biscotti Recipe)

बिस्कोटी
जानिए कैसे बनाएं बिस्कोटी

अगर आप चाय की जगह कॉफी पीना पसंद करते हैं, तो उसके साथ स्नैक्स भी अलग होते हैं। कॉफी के साथ आप बिस्कोटी, जो मक्खन, चीनी, अंडा, मैदा और बेकिंग पाउडर से तैयार होती हैं, आपको ज़रूर पसंद आएंगी।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए8
  • मीडियम

बिस्कोटी की सामग्री

  • 800 ग्राम सफेद मक्खन
  • 1200 ग्राम चीनी
  • 12 अंडा
  • 2000 ग्राम मैदा
  • 40 ग्राम बेकिंग पाउडर

बिस्कोटी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 150 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। अब चीनी और मक्खन को एक साथ मिक्स करें। जब यह हल्का क्रीमी दिखने लगे, तो इसमें एक-एक करके अंडा तोड़कर डालें।
2.
इसके बाद इसमें मैदा, नट्स और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे ठंडा करें। जब यह हल्का जम जाए, तो इसे लंबाई में काटें।
3.
पहली बारी में 180 डिग्री पर बेक करें। ठंडा करके पीस में काटें और ट्रे में पलटें।
4.
दोबारा इसे 150 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। जह यह सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इन्हें निकालकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

बेकिंग करते समय दो बिस्कोटी के बीच स्थान दें क्योंकि यह आकार में बड़ा होगा।

4
Advertisement
Language
Dark / Light mode