Advertisement
Story ProgressBack to home

ब्राउन राइस अनियन पिलाफ रेसिपी (Brown rice onion pilaf Recipe)

ब्राउन राइस अनियन पिलाफ
जानिए कैसे बनाएं ब्राउन राइस अनियन पिलाफ

ब्राउन राइस पिलाफ रेसिपी: अगर आपका मन कुछ लाइट खाने का करे तो ब्राउन राइस पिलाफ एक बहुत ही बढ़िया आॅप्शन है। इसे आप बहुत ही आसानी से तैयार करके लंच या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। वैसे तो इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन रेसिपी में सिर्फ प्याज का ही प्रयोग किया गया है।

ब्राउन राइस पिलाफ बनाने के लिए सामग्री: स्वादिष्ट ब्राउन राइस पिलाफ को कैरेमलाइज़ प्याज़ और एक चुटकी दालचीनी के टेस्ट से तैयार किया जाता है। इसके अलावा यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसमें वेजिटेबल स्टॉक या चिकन स्टॉक या साधारण प्लेन पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ब्राउन राइस में पानी साधारण चावल से ज्यादा करते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

ब्राउन राइस अनियन पिलाफ की सामग्री

  • 20 ml (मिली.) तेल
  • 1 टेबल स्पून मक्खन
  • 1 प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 तेजपत्ता
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • एक चुटकी चीनी
  • 1 ½ कप ब्राउन बासमती चावल
  • 3-3 ½ कप वेजिटेबल स्टॉक या चिकन स्टॉक या साधारण प्लेन पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च

ब्राउन राइस अनियन पिलाफ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक गहरे पैन में तेल और मक्खन डालें। इसके बाद इसमें प्याज़ डालकर भून लें।
2.
फिर इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और चीनी डालें। प्याज़ को कैरेमलाइज़ होने तक भूनें।
3.
इसके बाद इसमें पानी में भीगे चावल, नमक और काली मिर्च डालें। भूनकर इसमें स्टॉक डालें।
4.
पैन को ढक दें। अच्छी तरह पकने के लिए छोड़ दें। डिश के तैयार होने के बाद इसे लहसुन बालसमिक प्रॉन के साथ सर्व करें।

रेसिपी नोट

 ब्राउन राइस को पकाने के लिए व्हाइट राइस से ज़्यादा पानी चाहिए होता है।
 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode