Advertisement
Story ProgressBack to home

चिल्ड आम चीजकेक रेसिपी (Chilled mango cheesecake Recipe)

चिल्ड आम चीजकेक
जानिए कैसे बनाएं चिल्ड आम चीजकेक

चिल्ड आम चीजकेक रेसिपी: गर्मियों में आम खूब खाया जाता है। आम से कई बेहतरीन डिश और ​ड्रिंक्स का मजा आपने कई बार लिया होगा लेकिन क्या आम से बने इस केक को स्वाद आपने चखा। तो क्यों न इस स्वीट और टेस्टी केक को घर पर बनाने की कोशिश की जाए।

चिल्ड आम चीजकेक को बनाने के लिए सामग्री : चिल्ड आम चीजकेक का स्वाद चॉकलेट केक से अलग होता है। इस केक को बनाने के लिए आम के साथ चीज़, बिस्कुट, मक्खन, चीनी और अंडों की जरूरत होती है।

चिल्ड आम चीजकेक को कैसे सर्व करें : यह बनाने में काफी आसान है। घर पर किसी का बर्थडे हो या अगर बच्चों का कुछ अलग खाने का मन हो तो आप चीजीकेक उन्हें बनाकर खिला सकते हैं। इसे आप कोल्ड कॉफी या फिर अपनी किसी पसंद की ड्रिंक के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए15
  • मीडियम

चिल्ड आम चीजकेक की सामग्री

  • बेस बनाने के लिएः
  • 25 ग्राम बिस्किट (अरारोट या डा
  • 60 ग्राम मक्खन
  • 1 टी स्पून चीनी
  • भरावन सामग्रीः
  • 250 ग्राम आम का गूदा
  • 1 कप चीनी
  • एक चुटकी नमक
  • 4 अंडों की जर्दी
  • 3 जिलेटिन
  • 2 कप क्रीम
  • 2 कप दही या चीज
  • आम के पीस

चिल्ड आम चीजकेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले बिस्किट को कूट कर उसका चूरा कर लें। एक पैन में मक्खन डालकर उसमें बिस्किट डालकर मिक्स करें।
2.
गैस बंद करने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। बर्तन में बिस्किट का मिक्सचर डालकर जमने के लिए रख दें।
3.
जिलेटिन को आधा कप पानी में भिगोकर छोड़ दें।
4.
साथ ही डबल बॉइलर में आम का गूदा, चीनी, नमक और अंडों की जर्दी को हल्की आंच पर पकाएं।
5.
फिर इसमें जिलेटिन मिक्स करके ठंडा होने के लिए रख दें।
6.
मिक्सचर के ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम मिलाएं। इसके बाद दही या चीज मिक्स करें।
7.
बर्तन में बिस्किट के मिक्सचर के ऊपर बनाए गए लिक्विड मिक्सचर को डालें।
8.
छह से आठ घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रखकर छोड़ दें।
9.
जम जाने के बाद केक को चाकू से बर्तन के चारो तरफ से ढीला करके प्लेट में निकालें और काटकर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode