Advertisement
Story ProgressBack to home

ग्रीन चिली सॉस रेसिपी (Green chilli sauce Recipe)

ग्रीन चिली सॉस
जानिए कैसे बनाएं ग्रीन चिली सॉस

ग्रीन चिली सॉस रेसिपी : ग्रीन चिली सॉस को समोसे और पकौड़े के साथ परोसा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है आप चाहे तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसे स्नैक को एक्सट्रा टेस्ट देने के लिए बनाया जाता है।

ग्रीन चिली सॉस बनाने के लिए सामग्री : तीखा खाने वालों को ग्रीन चिली सॉस काफी पसंद होती है। इसे आसानी से घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ हरी मिर्च, नमक और सिरके की जरूरत है। इस सॉस में आपको कुछ भी एक्ट्रा मसाले डालने की आवश्यकता नहीं है।

ग्रीन चिली सॉस को कैसे सर्व करें: समोसे के अलावा ग्रीन चिली सॉस को नूडल्स, सैंडविच, और पास्ता के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए8
  • मीडियम

ग्रीन चिली सॉस की सामग्री

  • एक किलो सॉस बनाने के लिएः
  • (पानी से साफ करके कटी हुई) 1 kg हरी मिर्च
  • 2 कप सफेद सिरका
  • 250 ग्राम नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • एक छोटा चम्मच (दो बड़े चम्मच उबले हुए पानी में मिक्स हुआ सोडियम बेनज़ोएट

ग्रीन चिली सॉस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सिरके में नमक घोल कर हरी मिर्च में डालें।
2.
एक घंटे के लिए साइड रख दें।
3.
अब मिक्सचर को गर्म करके उबाल लें। तेज़ आंच पर पकाएं।
4.
जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
5.
फिर इसमें सोडियम बेनज़ोएट का मिक्सचर मिक्स करके टाइट डिब्बे में भर कर रखें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode