Advertisement
Story ProgressBack to home

नो बेक कुकीज़ रेसिपी (No bake cookies Recipe)

नो बेक कुकीज़
जानिए कैसे बनाएं नो बेक कुकीज़

नो बेक कुकीज़ रेसिपी: कुकीज़, जिन्हें बेक करके नहीं बनाया जाता है। ये केवल ओटमील और पीनट बटर से तैयार किए जाते हैं। ये बनाने में काफी आसान है और इस इज़ी रेसिपी के फोलो करके आप भी घर पर कुकीज़ बना सकते हैं। इतना ही नही आप इन्हें घर पर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

नो बेक कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री: पनीर बटर, कोको, दूध ओट्स और वनीला एसेंस डालकर इन कुकीज़ को तैयार किया जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी को यह कुकीज़ बेहद ही पसंद आएंगी, आप इन्हें सिर्फ 35 मिनट में बना सकते हैं। आप चाहे तो किसी खास मौके या क्रिसमस पर भी इन कुकीज़ को बना सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

नो बेक कुकीज़ की सामग्री

  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 कप मक्खन
  • ¼ कप पीनट बटर
  • 2 टेबल स्पून कोको
  • 1 कप ओट्स
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस

नो बेक कुकीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में चीनी लें। उसमें मक्खन और दूध डालें। चीनी को दूध में घुलने तक पकाएं। फिर इसे आंच से उतारकर 10 मिनट के लिए साइड रख दें।
2.
एक कटोरी में ओटमील, कोको पाउडर, पीनट बटर और वनीला एसेंस मिक्स करें। फिर इसमें दूध का मिक्सचर मिक्स करें।
3.
एक चम्मच बैटर लेकर उसे चम्मच से फ्लैट करें। एक प्लैटर पर रखकर सेट होने के लिए फ्रिज़र में रखें। परोसें।

रेसिपी नोट

अन्य बेहतरीन कुकीज़ रेसिपीज़ के लिए आप इस पर क्लिक करें।

3
Advertisement
Language
Dark / Light mode