Advertisement
Story ProgressBack to home

पनीर बेसन चीला रेसिपी (Paneer besan chilla Recipe)

पनीर बेसन चीला
जानिए कैसे बनाएं पनीर बेसन चीलाNDTV Food

पनीर और बेसन से तैयार किया जाने वाला चीला बेहद ही स्वादिष्ट होता है। पनीर बेसन चीला सनडे के ब्रेकफास्ट के साथ शाम की एक कप चाय को भी मजेदार बना देता है। यह बनाने में काफी आसान होता है अगर सनडे के दिन आपका परांठे खाने का मन नहीं है तो आप पनीर बेसन चीला ट्राई कर सकते हैं।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

पनीर बेसन चीला की सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप पनीर , कद्दूकस
  • 1 टमाटर
  • 1/2 टी स्पून अजवाइन
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 1 कप पानी

पनीर बेसन चीला बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में बेसन लें, इसमें, काली मिर्च, प्याज, कद्दूकस पनीर, टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन, और हरा धनिया डालें।
पनीर बेसन चीला
2.
अब इन सभी सामग्री को पानी की मदद से अच्छे से मिलाएं।
पनीर बेसन चीला
3.
अगर आपको बेसन का यह घोल गाढ़ा लगे तो आप इसमें पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं।
पनीर बेसन चीला
4.
एक पैन लें और थोड़ा सा बेसन का घोल लेकर पैन में फैलाएं।
पनीर बेसन चीला
5.
अब इस चीले को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
पनीर बेसन चीला
6.
इस पर अब कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, काली मिर्च और हरा धनिया डालें।
पनीर बेसन चीला
7.
इसे फोल्ड करें और लाल चटनी के साथ सर्व करें।
पनीर बेसन चीला

पनीर बेसन चीला बनाने के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

आप चाहे तो पनीर के साथ इसमें बारीक शिमला मिर्च काटकर भी फीलिंग में डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode