Advertisement
Story ProgressBack to home

रागी केक (काह्लुआ के साथ) रेसिपी (Ragi coffee cake with kahlua chocolate ganache Recipe)

रागी केक (काह्लुआ  के साथ)
जानिए कैसे बनाएं रागी केक (काह्लुआ के साथ)

यह टेस्टी और स्वादिष्ट केक रागी के आटे से बनाया जाता है, जिसमें ऊपर से चॉकलेट गनाचे डाली जाती है। इसमें कॉफी के एक्सट्रा टेस्ट के लिए काह्लुआ यूज़ की जाती है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

रागी केक (काह्लुआ के साथ) की सामग्री

  • 100 ग्राम मक्खन
  • 1/2 कप दानेदार चीनी
  • 2 अंडे
  • 3/4 कप रागी का आटा
  • 2 टेबल स्पून इंसटेंट कॉफी
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • काह्लुआ चॉकलेट गनाचे के लिए :
  • 1 कप गाढ़ी क्रीम
  • 200 ग्राम कम्पाउन्ड चॉकलेट
  • 2 टेबल स्पून काह्लुआ

रागी केक (काह्लुआ के साथ) बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को पहले 100 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। डबल बॉइलर में मक्खन पिघला लें और ठंडा होने के लिए अलग रख लें। मिक्सिंग बाउल में मक्खन फेंट लें।
2.
उसमें एक छोटा चम्मच चीनी एक बार में डालें और लगातार फेंटते रहें, जब तक वह अच्छे से मिल न जाए। अंडे डालकर अच्छे से मिलाएं।
3.
रागी आटा और बेकिंग पाउडर को एक साथ लें। मिक्सचर में एक-एक चम्मच करके यह मिलाएं और लगातार मिलाते रहें। ध्यान रहे की मिश्रण में गांठे न पड़ें।
4.
चार बड़े चम्मच गर्म पानी में इंसटेंट कॉफी घोल लें और ऊपर बनाए मिक्सचर में डाल दें। आखिर बार अच्छे से मिलाकर छोटे बेकिंग टिन (छह इंच) में डाल दें।
5.
ओवन में 150 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक करें और बेस के बीच में से अगर सीख साफ निकल आए तो समझें आपका केक बेक हो गया है।

काह्लुआ चॉकलेट गनाचे के लिए :

1.
सॉसपैन में आइसक्रीम डालें और मीडियम आंच पर रख दें। लगातार हिलाते रहें, जब तक उसमें हल्का उबाल न आ जाए। छोटे-छोटे पीस में चॉकलेट काट लें और उन्हें मिक्सिंग बाउल में डाल लें।
2.
इलके ऊपर गर्म क्रीम डालें और सात-आठ मिनट तक रखें। मिक्सचर के स्मूथ और क्रीमी होने तक फेंटे।
3.
काह्लुआ डालकर फिर से फेंटे। केक पर लगाने से पहले कमरे के तापमान पर अच्छे से ठंडा होने दें।

रेसिपी नोट

 सर्व करने से पहले आप थोड़ा कोको पाउडर भी ऊपर से छिड़क सकते हैं।
 

4
Advertisement
Language
Dark / Light mode