Advertisement
Story ProgressBack to home

रस्क रेसिपी (Rusk Recipe)

रस्क
जानिए कैसे बनाएं रस्क

रस्क रेसिपी : बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रस्क काफी पसंद होते हैं जिन्हें चाय के साथ खाया जाता है। यह खाने में काफी हल्के होते हैं। आप चाहे तो आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए ब्रेड को दो बार बेक करके कुरकरा करके तैयार किया जाता है।

रस्क बनाने के लिए सामग्री : अब तक सिर्फ बाजार से लाकर ही रस्क का स्वाद लिया होगा लेकिन इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करके घर पर भी इन्हें बना सकते हैं। मैदा, चीनी और दूध जैसी सामग्री के साथ आप इन्हें आसानी से बना सकते हैं।

रस्क को कैसे सर्व करें : सुबह या शाम की चाय के साथ आप रस्क का मजा लें सकते हैं।

  • कुल समय3 घंटे
  • तैयारी का समय1 घंटा
  • पकने का समय2 घंटे
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

रस्क की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून सूखा खमीर
  • 1 टेबल स्पून चीनी
  • 1 टी स्पून तेल
  • गुनगुना पानी (मैदा गूंथने के लिए)
  • 1 टिन (ग्रीस की हुई)
  • दूध (ब्रशिंग के लिए)
  • ओवन का तापमान : 204 डिग्री सेल्सियस

रस्क बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
चीनी को आधा कप गुनदुना पानी में मिक्स कर लें। ऊपर से सूखा खमीर डालें। फूलने के लिए साइड में रख दें। जब इसमें छाग बन जाए, तो इसमें मैदा, नमक और तेल डालें। गुनगुना पानी डालकर गूंथ लें।
2.
क्लिंग फिल्म या गीले कपड़े से ढक कर साइड में रख दें। जब यह फूलकर दोगुना हो जाए, तो इसे दोबारा गूंथें। दोबारा फूलने के लिए रख दें।
3.
जब यह दोबारा फूल जाए, तो इसे तीसरी बार हल्का गूंथकर ग्रीस की हुई बेकिंग टिन में डालें। करीब आधे घंटे के लिए इसे फूलने के लिए छोड़ दें। फिर इस पर दूध लगाएं।
4.
प्रीहीट किए ओवन में करीब आधे घंटे से 40 मिनट के लिए बेक करें। टिन को बाहर निकालें और ठंडा करें। ब्रेड को टिन से निकाल लें।
5.
ध्यान रहे, ब्रेड कमरे के तापमान पर होनी चाहिए। अच्छा है, अगर यह ब्रेड आप एक दिन पहले तैयार कर लें। ब्रेड के ¼ इंच मोटे पीस काटकर दोबारा 150 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
6.
जब यह सुनहरे रंग की कुरकुरी दिखाई देने लगे, तो निकालकर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode