दाल बनाने की 10 विधियाँ

दाल बनाने की 10 विधियाँ

खास बातें

  • जो चीज़ देखने में काफी आसान है, उसमें आपको काफी वैरायटी मिलेगी
  • बनाने में आसान और पोषक तत्वों से भरी दाल खुद में ही बहुत है
  • भारत की मशहूर दालें किसी का भी दिल जीत सकती हैं

भारत एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर तरह का खाना चखने को मिलेगा। खाना एक ऐसी चीज़ है, जिसने यहां के लोगों को जोड़ा हुआ है। और जब भी हम अच्छा खाना खाने का प्लान करते हैं, तो सभी के मुंह पर सबसे पहले दाल का नाम आता है।

जो चीज़ देखने में काफी आसान है, उसमें आपको काफी वैरायटी मिलेगी। मसूर, तूर, चना, मूंग और उड़द दाल भारत के अलग-अलग हिस्सों से आती है, लेकिन ये सभी दालें भारत के सभी शहरों में उपलब्ध हैं। होटल या घर में आपने कुकर में सीटी बजते तो सुना ही होगा। दाल, एक आसी डिश है, जो हर भारतीय घर में पसंद की जाती है।
 

daal
सभी के मुंह पर सबसे पहले दाल का नाम आता है

स्वाद में जायकेदार, बनाने में आसान और पोषक तत्वों से भरी दाल खुद में ही बहुत है। चो चलिए, इन सभी दालों की इतनी तारीफ सुनने के बाद बनाते हैं, भारत की मशहूर दालें, जिन्हें तैयार कर आप किसी का भी दिल बहुत ही आसानी से जीत सकते हैं। 

1. दाल में लगा क्ले का तड़का

शेफः मारुत सिक्का

क्या आपने कभी मुट्टी के तड़के वाली दाल खाई है? अगर नहीं, तो ऐसा करके आप इसे अपने घर ही तैयार कर सकते हैं। मसूर दाल में मसाले डालकर कसूरा मिट्टी में पकाया जाता है।




2. ढाबा दाल

शेफः सीमा चंद्रा

आप जब भी कहीं बाहर जाते हैं, तो ढाबा दाल मील में ज़रूर ऑर्डर करते हैं। क्यों ये दाल अपने घर पर ही बनाना ट्राई किया जाए। उड़द दाल में तीखे मसालों का स्वाद डालकर मक्खन का तड़का दे सकते हैं। 



3. मां की दाल

शेफः आदित्य बल

पंजाबी किचन की जान और शान काली दाल को आप घर पर मक्खन, क्रीम, दही और कई प्रकार के मसालों में पका सकते हैं। 




4. गुजराती दाल

शेफः आदित्य बल

कई सारे मसालों को ब्लेंड करके, सब्जियों और मूंगफली में आप इस तूर दाल को बना सकते हैं। 



5. तड़का दाल (बंगाली स्टाइल)

शेफः नीरू गुप्ता

सबसे आसानी से तैयार होने वाली ये बंगाली चना दाल नारियल और सरसों से बनती है।



6.  पंचरतन दाल

शेफः दिव्या बरमन

पांच तरह की दाल के मिश्रण से बनाए ये मसालेदार दाल।



7. दाल मखनी

शेफः नीरू गुप्ता

ये एक क्लासिक दाल के नाम से जानी जाती है। हर किसी की फेवरिट इस उड़द दाल को आप पका कर मसाले, टमाटर प्यूरी और क्रीम का स्वाद दे सकते हैं। 



8. चिरौंजी की दाल

शेफः नीरू गुप्ता

व्रत के समय में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली ये दाल बनाने में आसान है। भारतीय मसालों में पकाएं ये चिरौंजी की दाल। एक बार ट्राई करके तो देखें, आप इस दाल के दिवाने हो जाएंगे। 



9. आमती

शेफः नीरू गुप्ता

पीली दाल, सरसों के बीज, मसाले और कोकम में बनाएं ये महाराष्ट्रियन दाल।





10. पचमेला दाल

शेफः नीरू गुप्ता

खुशबूदार मसालों के मिश्रण और देसी घी से तैयार करें ये कई प्रकार की दाल।

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com