मैगी के बाद, गुजरात में यिप्पी नूडल्स और बैम्बिनो मैक्रॉनी भी हुई बैन

एफ.डी.सी.ए. के कमिशनर कोशिया का कहना है कि आई.टी.सी के सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स में सीसा (एम.एस.जी.) की मात्रा ज़्यादा पाई गई.

मैगी के बाद, गुजरात में यिप्पी नूडल्स और बैम्बिनो मैक्रॉनी भी हुई बैन

अहमदाबाद:

राज्य के खाद्य एंव दवा नियंत्रण प्रशासन (एफ.डी.सी.ए.) द्वारा जांच की बाद दो अन्य खाद्य पदार्थों पर गुजरात सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।

एफ.डी.सी.ए. के कमिशनर एच.जी. कोशिया का कहना है कि आई.टी.सी के सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स और बैम्बिनो एग्रो इंडस्ट्री के बैम्बिनो मैक्रॉनी में सीसा (लेड) और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एम.एस.जी.) की मात्रा ज़्यादा पाई जाने के कारण गुजरात सरकार ने दोनों पर बैन लगा दिया है।

 

 

Monsoon Eating: जानिए भुट्टा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी

Nutrition In Olive Oil: गजब के हेल्‍थ बेनिफिट देता है ऑलिव ऑयल

Monsoon Eating: जानिए भुट्टा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी

 

इसके अलावा सरकार ने नेस्ले के मैगी नूडल्स पर पिछले शनिवार को एक माह के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। कोशिया का कहना है कि सनफीस्ट यिप्पी के 23 नमूनों में से एक नमूना जांच में विफल रहा। सीसे की मात्रा अधिक होने के कारण बाकी के कुछ नमूनों में भी एम.एस.जी. की मात्रा पाई गई।

 

 

केले के छिलकों में है गुणों का ऐसा खजाना कि जानकर चौंक जाएंगे आप
 

कैसे वजन और पेट की चर्बी कम करने के लिए करें सेब के सिरके का इस्तेमाल...

 

उन्होंने कहा कि यिप्पी के एक नमूने में सीसे की मात्रा 3.44 पीपीएम (पार्टिकल प्रति मिलियन) पाया गया, जबकि निर्धारित सीमा के अनुसार यह 2.55 पीपीएम होना चाहिए। साथ ही बाकी के कई नमूनों में एम.एस.जी. की मात्रा ज़्यादा पाई गई। वहीं कुछ नमूनों में इसकी मात्रा उपभोग के लिए सुरक्षित थी। कोशिया ने आगे बताते हुए कहा कि उन्होंने बैम्बिनो मैक्रोनी का केवल एक नमूना लिया था, जिसमें सीसा 4.1 पीपीएम पाया गया।

 

Baby food: कितना सही है नवजातों को कफ़ के दौरान शहद चटाना
 

ये 7 'हेल्दी फूड' शुगर के मरीज़ों को पहुंचा सकते हैं नुकसान

 

मैगी के अलावा एस.के. फूड द्वारा बनाए गए हाक्का नूडल्स पर भी एक महीने के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। कोशिया ने बताया कि एफ.डी.सी.ए. ने अभी तक 22 कंपनी (मार्किट में पास्ता और इंस्टेंट नूडल्स बेचने वाली) से करीब 133 सैंपल इकट्ठे किए हैं, जिनमें से मैगी समेत 33 नमूने फेल हो गए हैं। बाकी के नमूनों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। नूडल्स के अलावा करीब 60 और तरह के खाद्य पदार्थ जैसे सोफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम और वेफर्स के नमूने भी जमा किए गए हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में परखा जाएगा।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com