सरसों का तेल केवल हेल्थ ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करता है.
खास बातें
- सरसों का तेल एक नेचुरल मॉश्चराइजर है.
- सरसों के तेल से डार्क स्पॉट्स को कम किया जा सकता है.
- सरसों के तेल से आप अपने चेहरे के रिंकल्स को दूर कर सकते हैं
Beauty Benefits Of Mustard Oil: सरसों के तेल को कड़वा तेल और मस्टर्ड ऑयल के नाम से भी जाना जाता है. सरसों के तेल को खाना बनाने के लिए अधिक इस्तेमाल किया जाता है. स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाने वाला सरसों का तेल केवल हेल्थ ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करता है. सरसों के तेल को बहुत ही पौष्टिक गुणों वाला माना जाता है. ये तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है, सरसों के तेल को सरसों (पौधा) के बीजों से निकाला जाता है. सरसों के तल के इस्तेमाल से कई बीमारियों में आराम पा सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों के तेल से आप अपना रूप भी निखार सकते हैं. अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं सरसों के तेल के फायदों के बारे में.
सुंदरता को संवारने में मददगार माना जाता है सरसों का तेलः
1. रिंकल्सः