अब भारत में चख सकेंगे कार्ल्स जूनियर के 'बर्गर' का स्वाद

भारतीय बाजार अंतर्राष्ट्रीय खाद्य शैलियों को गले लगाने के लिए तैयार है.

अब भारत में चख सकेंगे कार्ल्स जूनियर के 'बर्गर' का स्वाद

नई दिल्ली:

1990 में मैकडॉनल्ड के भारत में कदम रखने के बाद, हमारे लोकल फास्ट फूड को कड़ी टक्कर मिलने लग गई। इसका मुख्य कारण अमेरिकन बर्गर का पूरी तरह से पैक होकर मिलना था। तब से, इस अंतर्राष्ट्रीय फास्ट-फूड दिग्गज ने पीछे मुड़ के नहीं देखा और अपने पांव भारत में फैलाने शुरू कर दिए।

दूसरे देशों के मुकाबले मैकडॉनल्ड भारत में काफी देर से आया। फिर भी, काफी लंबे समय के लिए, इसने एकाधिकार की स्थिती को एंजॉय किया, जब तक केएफसी ने अपने जिंगर बर्गर के साथ भारत में एंट्री नहीं की। और इसके बाद, कुछ अन्य दिग्गजों जैसे डंकिन डोनट्स ने भारत के खाद्य बाजार में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी।

 

 

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...

कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, भारत में बनने वाली 10 मज़ेदार व्यंजनों की विधियां

ओट्स खाने के हैं कई फायदे, होता है वजन कम...

Garam Masala Benefits: मसालों का यह लजीज मेल आपकी सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

Diabetes: ये 3 ड्राई फ्रूट करेंगे ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल

अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...

 

 

भारतीय लोग तेजी और अधिक प्रयोगात्मक होते जा रहे हैं, और भारतीय बाज़ार अंतर्राष्ट्रीय खाद्य शैलियों को गले लगाने के लिए तैयार है। इस समय ग्लोबल फूड चेन, एक संभावित बाजार के रूप में भारत को निशाना बना रही है, ताकि अपने प्रचलित ग्लोबल हिट के साथ अपने नए मेन्यू की पेशकश कर सके। पिछले पांच सालों में, कई बड़े अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों ने भारत में अपनी चेन खोली है, जिसमें स्टारबक्स, क्रिस्पी क्रीम और इसी तरह के कई ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में इस लिस्ट में बिग-बर्गर को मिलाकर वेंडिज़, फैटबर्गर, बार्सेलोस, जॉनी रॉकेट्स, बर्गर किंग और अब कार्ल्स जूनियर भी शामिल हो गए हैं।

अमेरिकन फास्ट-फूड चेन, कार्ल्स जूनियर सबसे पहले 1941 में खुला था और अब यह अपने जूसी बर्गर और मिल्कशेक के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसका सिस्टर ब्रांड ‘हार्डिस' मध्य पूर्व में काफी पसंद किया जाता है। देश में बर्गर लवर्स की खुशी के लिए, कार्ल्स जूनियर ने अपना पहला आउटलेट राजधानी में खोलने की घोषणा की है। लोगों के लिए यह 8 अगस्त 2015 को खोला जाएगा और यह दिल्ली में साकेत के सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल के पीछे की तरफ स्थित है। कैलिफोर्निया बेस्ड बर्गर चेन की भारतीय फ्रेंचाइज़ी सिबीज़ ब्राइटस्टार रेस्तरां है। 

भारत क्या उम्मीद करता है?
कार्ल्स जूनियर अपने इतिहास में पहली बार देश के शाकाहारी लोगों के लिए एक विशेष वेज मेन्यू लेकर आ रहा है। सिबीज़ ब्राइटस्टार रेस्तरां की कार्यकारी निदेशक, सना चोपड़ा ने बताया कि,“उपभोक्ता अभी फ्राइड शाकाहारी पैटीज़ से परीचित हैं। हम उन्हें चार-ग्रिल्ड बर्गर और चार-ग्रिल पैटीज़ देंगे। यह उपभोक्ताओं के लिए हेल्दी विकल्प होगा। चार-ग्रिल्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी तरह का तेल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जैसे पैटीज़ का खुद का रस इस्तेमाल करते हुए उसे खुली आंच में कंवेयर बेल्ट पर पकाया जाता है। हमारे पास शाकाहारी लोगों के लिए हाथ से बने क्लासिक मिल्कशेक के साथ ख़ास मेन्यू है, जिसमें ताज़ी सामग्री का इस्तेमाल होगा”।

 

ताजा लेख-

Get Fair Skin: दो हफ्तों में निखरेगा त्वचा का रंग, ये 4 चीजें आएंगी काम, आसान घरेलू नुस्खे...

Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

Dhanteras 2018: कब है धनतेरस, पूजा विधि, मुहूर्त, जानें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना

हुमा कुरैशी को बेहद पसंद हैं कबाब, यहां पढ़ें सीख कबाब की रेसिपी

Karva Chauth 2018 (Karwa Chauth): सरगी में क्या खाएं कि पूरा दिन रहें एनर्जी से भरपूर

इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्‍स‌‌‌‌‌‌...

Karwa Chauth 2018: तिथि, पूजा विधि, चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त और स्पेशल फूड

Diabetes: ये 3 ड्राई फ्रूट करेंगे ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल

क्यों जीभ पर रखते ही पल भर में पिघल जाती है चॉकलेट?

 

सना चोपड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि,“यही नहीं, हम लोग हाथ से बने फ्रेश रोटी भी लोगों के लिए लेकर आए हैं, जैसे अन्यन (प्याज) रिंग, चिकन टेंडर्स ओर विंग्स। रेस्तरां में खुद ही उत्पादों को फ्राई, ब्रेड और बैटर (मिश्रण) बनाया जाएगा, ताकि टेंडर्स, विंग्स और लेग्स को ताज़ा रखा जा सके। आपको तभी फ्राई हुए, हाथ से बने उत्पाद मिलेंगे, जिन्हें बीयर और असीमित सॉफ्ट ड्रिंक के साथ परोसा जाएगा”।

सना ने बताया कि,“हमारा टार्गेट वैल्यू क्वालिटी (गुणवत्ता का मूल्य) और आज के युवा हैं। हमारा ध्यान गुणवत्ता, बड़े और जूसी बर्गर पर है। यही नहीं, हमारे प्राइस भी अब बढ़ने जा रहे हैं, लेकिन फिर भी सस्ते हैं- यहां महंगा कुछ भी नहीं है।”

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चेन ने अपने भारतीय मेन्यू में बीफ के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। कथित तौर पर, दिल्ली/ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में साल के आखिर तक तीन से पांच आउटलेट खुलने की उम्मीद की जा रही है। सना चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि,“ सभी आउटलेट्स दिल्ली-एनसीआर में हाई-स्ट्रीट लोकेशन पर होंगे। हम अगले दस साल में देशभर में कम से कम 100 आउटलेट खोलने का प्लान बना रहे हैं। ”

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.