अगर बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो खाएं ब्लूबेरी

अगर बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो खाएं ब्लूबेरी

न्यूयॉर्क:

ब्लूबेरिज़ एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है। इसका फ्रेश टैंगी फ्लेवर इसे गर्मियों की सबसे पॉपूलर ट्रीट बनाता है। यह मीठी, रसीली, पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इन्हें ताज़ा ही खाया जाता है। इनमें एक प्रकार का फ्लेवोनाइड होता है, जिसे एंथोस्यानिन के नाम से जाना जाता है। यह इसके ब्लू रंग के लिए जिम्मेदार होता है और कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। कई अध्ययनों से पता लगा है कि प्लांट फूड जैसे ब्लूबेरी आदि खाने से मोटापा, डायबिटीज़, दिल की बीमारियां आदि का खतरा कम हो जाता है।

ब्लूबेरी खाने से न सिर्फ बढ़ती उम्र थमती है, बल्कि नज़र और याददाश्त भी तेज होती है। यह एक नए शोध का निषकर्ष है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चरल साइंसेज को डॉक्टोरल छात्र सूयांग कू ने एक बयान जारी कर बताया, "ब्लूबेरी खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है, साथ ही हृदय रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है।"

इससे पिछले शोधों में भी पता चला था कि ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे अल्जाइमर रोग का खतरा हो जाता है। अल्जाइमर विक्षिप्तता का एक सामान्य रूप है, जिस कारण लोगों की पहचानने की क्षमता और याददाश्त में गिरावट आ जाती है। 

शोधकर्ता अलग-अलग जनसांख्यिकीय समूहों के उपभोक्ताओं की ब्लूबेरी के बारे में ज्ञान का निर्धारण करना चाहते थे। उन्होंने पाया कि कम आय वर्ग के लोगों के उच्च आय वर्ग की तुलना में ब्लूबेरी के स्वास्थ्य फायदों के बारे में कम जानकारी दी। 

शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 31 राज्यों में 2,000 से ज्यादा लोगों का सर्वेक्षण कर यह पता लगाने की कोशिश की कि लोगों को ब्लूबेरी के फायदों के बारे में जानकारी है या नहीं।


(इनपुट्स आईएएनएस से)
 
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com