खुश रहना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में लें ये चीज़ें...

खुश रहना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में लें ये चीज़ें...

मुंबई:

कहते हैं कि सुबह की सबसे पहली मील, यानी नाश्ता, व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसमें कई लोग तेल में पकाए गए परांठे खाना पसंद करते हैं, तो कई हेल्दी मील जैसे नट्स, ब्रेड, दलिया, दूध आदि लेना प्रिफर करते हैं। डॉक्टर्स की राय देखी जाए, तो उनका भी यही कहना है कि सुबह की पहली मील हेल्दी लेना व्यक्ति को स्वस्थ रखता है।

मोटापे से परेशान जो लोग अपना वज़न कम करने में लगे हुए हैं, वे भी अगर नाश्ते में फल, मेवा, ब्रेड, दलिया आदि का सेवन करें, तो काफी जल्दी अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें अमीर भारतीयों की नाश्ते की डाइट पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया गया है। सर्वेक्षण से पता चला है कि करीब 97 फीसदी युवा अमीर भारतीय, जब भी खुश होते हैं, तो नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे लेना पसंद करते हैं।
 


नाश्ता बना खुशी जाहिर करने का तरीका
मार्केट रिसर्च कंपनी लेप्सोस दौरान किए गए सर्वे में बताया गया है कि “युवा और अमीर वयस्क भारतीयों में से ज़्यादातर के लिए नाश्ता करना अपनी खुशी जाहिर करने का एक तरीका है। वे जब भी खुश होते हैं, तो नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे खाना पसंद करते हैं”। यह सर्वे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, चंडीगढ़, नागपुर, भोपाल और कोयंबतूर के 18 से 35 साल के करीब 3,037 अमीर शहरी पुरुष और महिलाओं की राय जानने के बाद किया गया है।

इन शहरों में करीब 99 फीसदी लोगों ने खुशी के मौके पर नाश्ते में बादाम लेने की जानकारी दी है। सर्वे में कहा गया है कि “युवा अमीर वयस्क भारतीय अपने नाश्ते में लज़ीज़, मज़ेदार, गर्मा-गरम और करारी चीज़ भी खाना पसंद करते हैं। वे खुद को सेहतमंद रखते हुए पौष्टिक और उर्जा से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है और सेहतमंद नाश्ते की ओर उनका रूझान बढ़ा है।
 

सर्वे में मिली महत्वपूर्ण जानकारियां
सर्वे में पता चला कि तनाव के दौरान 30 फिसदी लोग भूख न लगने के बावजूद ज़्यादा मात्रा में नाश्ता करते हैं। सबसे दिलचस्प तथ्य यह पता चला कि मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल के लोग तनाव में रहने के दौरान नाश्ता नहीं करना चाहते है, जबकि बेंगलूरू और हैदराबाद के लोग ऐसी स्थिति में ज़्यादा नाश्ता करते हैं।

सर्वे में आगे कहा गया कि करीब 82 फीसदी लोगों में नाश्ता करने के बाद ग्लानि महसूस नहीं होती है। ऐसा कहने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या 92 फीसदी, मुंबई में, 86 फीसदी, चंडीगढ़ में और 85 फीसदी के साथ बेंगलुरू में है। अगर आप भी अपना दिन खुशी भरा व्यतीत करना चाहते हैं, तो सुबह की पहली मील में सूखे मेवे और फल लेना प्रिफर करें। इससे आप स्वस्थ तो रहेंगे ही, साथ ही सेहतमंद भी महसूस करेंगे।

(इनपुट्स पीटीआई से)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com