याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज़ करें व्यायाम

याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज़ करें व्यायाम

वाशिंगटन :

सुबह के समय दौड़ लगाने और व्यायाम के फायदों से कौन अंजान है। शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ-साथ व्यायाम से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। यही नहीं, इससे मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दौड़ने और याददाश्त का भी एक कनेक्शन है? जी हां, हाल ही में हुए एक शोध से पता लगा है कि दौड़ने से याददाश्त तेज होती है।
 
इस बात का पता लगाने के लिए यह शोध चूहों पर किया गया। इस दौरान पाया गया कि दौड़ लगाते वक्त एक प्रोटीन स्रावित होता है, जो मांसपेशियों से मस्तिष्क तक सीधे पहुंचता है। यह याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

शोध के दौरान देखा गया है कि दौड़ लगाने के बाद चूहों, बंदरों और मानवों के रक्त में कैथेपसिन बी नामक प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। 

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग के न्यूरोसाइंटिस्ट वान प्राग ने कहा, "हमारा अध्ययन कुल मिलाकर एक निरंतर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देता है। लोग अक्सर हमसे पूछते हैं, कितनी देर तक और कितने घंटे तक व्यायाम करना चाहिए। यह अध्ययन इस बात का समर्थन करता है कि अधिक महत्वपूर्ण परिवर्तन एक लंबी अवधि तक व्यायाम और संतुलित आहार से जुड़े होते हैं।" 

यह शोध इस सप्ताह 'सेल मेटाबॉलिज्म' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 
 
(इनपुट्स आईएएनएस से)
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com