यह स्मार्ट शर्ट देगा व्यक्ति के हेल्थ की पूरी जानकारी

यह स्मार्ट शर्ट देगा व्यक्ति के हेल्थ की पूरी जानकारी

टोक्यो:

दो जापानी कंपनियों ने एक ऐसा स्मार्ट शर्ट बनाया है जो स्मार्टफोन से जुड़कर उसे पहनने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में आंकड़े मुहैया करा सकता है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी गई। इस शर्ट में काफी छोटे और लचीले सेंसर लगे हैं (जिन्हें शर्ट धोते समय निकाल दिया जाता है) जो मुद्रा, धड़कन और कैलोरी खर्च करने या जलाने के बारे में आंकड़े दे सकता है। इसी कंपनी ने इस शर्ट को गुंजे लिमिटेड के साथ मिलकर बनाया है।

यह शर्ट आंकड़े इकट्ठा कर उसे स्मार्टफोन तक वायरलेस तरीके से भेजता है जिसे एक विशिष्ट एप की मदद से देखा जा सकता है। इस एप को बनाने की पीछे का कारण यह है कि इस प्रयोग करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारने और उसके द्वारा की गई एक्सरसाइज का असर बढ़ाने के लिए सलाह दी जा सके।  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रवक्ता ने आगे बताया, गुंजे जल्द ही इस स्मार्ट शर्ट को लांच करने वाली है। अभी तक इसका वाणिज्यिक नाम नहीं रखा गया है। पश्चिमी जापान के कई जिमनेजियम इस शर्ट को किराए पर उपलब्ध कराने की सोच रहे हैं।