Advertisement

Summer Drinks: खुद भी पीएं और घर आने वाले मेहमानों को भी पिलाएं गर्मी में ये बेहतरीन शरबत

Advertisement

तपती गर्मी आते ही हमारे शरीर से नमी और अत्यधिक पसीना से बाहर निकलने लगता है जिसकी वजह से हम डिहाइड्रेटेड महसूस करने लगते हैं. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पानी की कमी के चलते हम बीमार भी हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी या फिर लिक्विड ड्रिंक्स लेने की सलाह दी जाती है

Highlights

  • लोग गर्मी के मौसम में छाछ, लस्सी और स्मूदी बनाकर पीना पसंद करते हैं.
  • इस मौसम में बाजार में भी विभिन्न फ्लेवर वाले ड्रिंक्स पैक में उपलब्ध हैं
  • आम पन्ना और जलजीरा दोनों ही लो​कप्रिय नैचुरल ड्रिंक्स है.

Summer Drink: तपती गर्मी आते ही हमारे शरीर से नमी और अत्यधिक पसीना से बाहर निकलने लगता है जिसकी वजह से हम डिहाइड्रेटेड महसूस करने लगते हैं. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पानी की कमी के चलते हम बीमार भी हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी या फिर लिक्विड ड्रिंक्स लेने की सलाह दी जाती है. यही कारण है कि लोग गर्मी के मौसम में छाछ, लस्सी, ठंडाई, शेक और स्मूदी बनाकर पीना पसंद करते हैं. अपने शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करने के लिए लोग जितना होता है पानी के अलावा तरह पदार्थ पीते हैं. इस मौसम में बाजार में भी विभिन्न तरह के फ्लेवर वाले ड्रिंक्स पैक में उपलब्ध हैं जिन्हें लोग घर पर लाकर बनाते हैं. मगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें घर पर नैचुरल तरीके से बनाएं गए ड्रिंक्स पीना पसंद है तो , यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आम पन्ना और जलजीरा दो ऐसे ही नैचुरल ड्रिंक है जिन्हें गर्मी में खूब चाव से पिया जाता है. इन दोनों के अलावा ऐसे ही कुछ लोकप्रिय शरबत हैं जिनका मजा आप इस गर्मी के मौसम में ले सकते हैं. 

चलिए डालते हैं एक नज़र इन लाजवाब शरबत रेसिपीज़ पर:

Benefits Of Turmeric: गर्मी में इन चार तरीकों से हल्दी को खाने में करें शामिल

बादाम का शरबत

बादाम, इलाइची और केवड़े की खुशबू के साथ तैयार होने वाला शरबत एक पौष्टिक पेय है. बादाम का शरबत एक क्लासिक पेय है जिसे, आम दिनों में पीने के अलावा त्योहार के मौके पर बनाया जा सकता है. घर आने वाले मेहमानों को सर्व करने के अलावा आप इसे पार्टी मेन्यू में भी शामिल कर सकते हैं.

बादाम, इलाइची और केवड़े की खुशबू के साथ तैयार होने वाला शरबत एक पौष्टिक पेय है.

फालसा शरबत

फालसा एक मौसमी फल है जो गर्मी में बहुत ही कम समय के लिए आता है. फालसे और ढेर सारे बर्फ से इस शरबत को तैयार किया जाता है. गर्मियों के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है जिसे आप जब चाहे बनाकर पी सकते हैं. बच्चों को भी यह शरबत खूब पसंद आएगा और मात्र 15 मिनट में इसे तैयार कर सकते हैं.

फालसा एक मौसमी फल है जो गर्मी में बहुत ही कम समय के लिए आता है.

वजन घटाने में मदद करती है पुदीने की चाय, बनाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

Advertisement

हिबिकस शरबत

हिबिकस के नरम फूल और बैजल के बीजों को मिलाकर एक बेहतरीन शरबत बनाया गया है. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह शरबत गर्मी के लिए  बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है.

कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह शरबत गर्मी के लिए  बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है.

Advertisement

चंदन का शरबत

चंदन में बहुत सारे अद्भुत गुण हैं जिनके बारे में कम लोगों को पता होगा. लेकिन, इस रेसिपी में एक बढ़िया शरबत बनाने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया गया है. चंदन का शरबत बनाने के लिए शक्कर के दूध में चंदन पाउडर मिलाया जाता है. इस शरबत को आप जब चाहे पी सकते हैं.

चंदन में बहुत सारे अद्भुत गुण हैं जिनके बारे में कम लोगों को पता होगा.

पुदीने से बनें ये मजेदार ड्रिंक्स पीने के बाद गर्मी में होगा कूल-कूल एहसास

Advertisement

Broccoli Recipe Video: बड़े हों या छोटे, सभी को पसंद आएंगी ब्रॉकली से बनी ये रेसिपीज़

खस का शरबत

गर्मी  के दिनों में खस का शरबत पीने से ठंडक तो मिलती ही है साथ ही आपका शरीर भी हाइड्रेड रहता है. खस शरबत को बनाने के बाद बोतल में स्टोर करके रखा जा सकता है. ताज़ा, सरल और स्वादिष्ट खस का शरबत पीने के बाद हर कोई आपसे इम्प्रेस हो जाएगा.

गर्मी  के दिनों में खस का शरबत पीने से ठंडक तो मिलती ही है साथ ही आपका शरीर भी हाइड्रेड रहता है
और खबरों के लिए क्लिक करें.

ये भी पढ़ें -

Summer Diet Tips: पेट की गैस, पाचन और पेट की समस्याओं को दूर करेगा खीरा, पढ़ें खीरा के फायदे

गर्मियों में आम से बनने वाली 5 रेसिपी

क्या खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है?

5 ऐसे ब्रेकफास्ट जो डायबिटीज के मरीजों के लिए एकदम परफेक्ट हैं

शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं पपीते के बीज

About Payalखाना दिमाग में और बॉलीवुड दिल में, ये दोनों ही बातें अक्सर पायल के लेखन में झलकती हैं. लिखने के अलावा, पायल को नई और स्वादिष्ट रेसिपीज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है.

For the latest food news, health tips and recipes, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube.
Language