प्रेग्नेंसी के दौरान वज़न बढ़ने से हो सकती है समय पूर्व संतान

प्रेग्नेंसी के दौरान वज़न बढ़ने से हो सकती है समय पूर्व संतान

गर्भधारण के बीच महिलाओं में असामान्यताएं, प्रेग्नेंसी से पहले मां का बीएमआई (बॉडी मांस इडेक्स), इसके चलते वज़न बढ़ना, इन सभी चीज़ों से समय से पूर्व संतान होने का खतरा रहता है। एक नए शोध से यह बात सामने आई है।

शोध के मुताबिक, मैटरनल एंड चाइल्ड बर्थ जरनल में प्रकाशित एक स्टडी से पता चला है कि अगर इन समस्याओं को ठीक किया जाए, तो समय से पूर्व होने वाले बच्चे के जन्म को रोका जा सकता है।

इमिली डीफ्रेंको, यूनिवर्सिटी ऑफ सिसिनाती, असोसिएट प्रोफेसर का कहना है कि “समय से पूर्व संतान के होने का खतरा उन महिलाओं का ज़्यादा होता है, जो कम वज़न या प्रेग्नेंसी के दौरान सही वज़न नहीं रख पाती हैं। वहीं, दूसरी ओर जो महिलाएं अपने से ज़्यादा वज़न की होती है, उनमें भी यह खतरा बढ़ सकता है”।

इसे साबित करने के लिए डीफ्रेंको और उनके सहयोगियों ने करीब चार लाख बच्चों के जन्म के रिकॉर्ड पर अध्ययन किया है, जिसमें से करीब 90 प्रतिशत महिलाओं में समय पूर्व जन्मे बच्चे की समस्याएं मिली हैं।

वहीं, आधे से भी कम महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य वज़न देखा गया है और 32 प्रतिशत महिलाओं में अनुशंसित (रेकमेन्डिड) वज़न बढ़ाता देखा गया है।

डिफ्रेंको का कहना है कि “प्रेग्नेंसी से पहले हल्का वज़न बढ़ना, भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों का लेना और प्रेग्नेंसी के चलते वज़न बढ़ना सबसे महत्वपूर्ण चीज़ें होती हैं। अगर महिला इन सभी चीज़ों पर ध्यान देती है, तो वह समय से पूर्व स्तान को हेने से रोक सकती है”।
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com