सुअर के कॉर्निया से किशोर की आंख को रोशनी देने में सफल रहे डॉक्टर

सुअर के कॉर्निया से किशोर की आंख को रोशनी देने में सफल रहे डॉक्टर

बीजिंग:

अक्सर आपने देखा होगा कि व्यक्ति आंख खराब होने या रोशनी कम होने पर मनुष्य की आंख ही लगवाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना या देखा है कि व्यक्ति की आंख में पशु की आंख लगायी गई हो? हैरान होने कि बात नहीं है, ऐसा सही में हुआ है। जी हां, यह वाकया चीन के बीजिंग में घटी है। एक किशोर की आंख में सुअर की आंख का कॉर्निया लगा कर उसकी आंखों को जिंदगी दी गई है।

हाल ही में चीन के चिकित्सकों ने ग्वांगडोंग प्रांत के एक किशोर में सुअर की आंख की कॉर्निया प्रत्यारोपित की है। प्रत्यारोपण के बाद किशोर की दृष्टि पहले से बेहतर हो गई है।

स्थानीय दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑपरेशन फरवरी में ग्वांगझाऊ झोंगशैन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया था। मानव कॉर्निया की कमी के कारण चिकित्सकों ने सुअर की आंख से कॉर्निया निकालने का निर्णय किया था।  इस 14 वर्षीय किशोर की आंख में वैसे कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन पटाखे से हुए एक विस्फोट के दौरान किशोर ने अपनी दाहिने आंख की रोशनी खो दी थी।

ऑपरेशन के कुछ समय बाद अब किशोर की दृष्टि पहले से काफी बेहतर हो रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि आगे के उपचार के साथ अधिक सुधार होने की संभावना है।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)