आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया से कम हो सकेगा कैंसर का खतरा

आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया से कम हो सकेगा कैंसर का खतरा

न्यूयॉर्क:

आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया की सूजन को दूर करने वाले गुण के कारण, कुछ विशेष प्रकार के कैंसर के विकास को रोका जा सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। चूहों पर किए गए एक नए शोध से यह जानकारी मिली है।

जिन चूहों में लाभदायक बैक्टीरिया की मात्रा ज़्यादा थी, उनके रक्त कोशिकाओं के ट्यूमर को पनपने में काफी वक़्त लग रहा था। वहीं, जिन चूहों की आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा चार गुना ज़्यादा थी, उनके डीएनए के नुकसान और सूजन की संभावना कम थी। इसके अलावा उन चूहों की मेटाबॉलिज़्म क्षमता भी बेहतर थी और उनके अच्छे वसा में भी वृद्धि देखी गई थी। शोधकर्ताओं का मानना है कि अच्छे बैक्टीरिया कैंसर के खतरा को कम कर सकते हैं।

यह शोध ऑनलाइन जर्नल ‘प्लस वन’ में प्रकाशित किया गया है।

अमेरिका के कैलीफरेनिया विश्वविद्यालय के प्रो. राबर्ट सेस्टल ने बताया कि “अब डॉक्टर व्यक्ति के आंतों में स्थित बैक्टीरिया के प्रकार और स्तर का अध्ययन कर, यह बता सकते हैं कि उसे कैंसर होने की कितनी संभावना है। साथ ही उसे अच्छी बैक्टीरिया बढ़ाने वाले प्रोबायोटिक्स लेने का नुस्खा भी बता सकते हैं”।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)