क्या आप मेडिटेरेनियन भोजन के फायदों के बारे में जानते हैं?

क्या आप मेडिटेरेनियन भोजन के फायदों के बारे में जानते हैं?

वेलिंगटन:

मेडिटेरनियन भोजन जो फल, सब्जियों, मछली और अपरिष्कृत खाद्य पदार्थों से भरपूर होता है, उसे खाने से हृदय संबंधी रोग और दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है। एक नए शोध से यह पता चला है कि हर सौ लोग जो मेडिटेरनियन फूड नहीं खाते की तुलना में, मेडिटेरनियन खाने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों, असामयिक मौत का खतरा कम देखा गया।

कुछ भोजन जैसे फल और सब्जियां हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा टाल देती हैं। जो लोग भोजन में ये चीजें ज्यादा ग्रहण करते हैं, उनमें अन्य के मुकाबले हृदय रोग का खतरा कम होता है।

हालांकि वेस्टर्न भोजन, जिसमें परिष्कृत अनाज, मिठाइयां, मीठे से भरपूर पेय और तेल में भूनी गई चीजें शामिल हैं, को कम करने से हृदय संबंधी रोग में वृद्धि नहीं देखी गई।

जिन लोगों को हृदय संबंधी बीमारियां हैं, उनके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन की जरूरत सामान्य लोगों के मुकाबले ज़्यादा होती है। हालांकि शोधकर्ताओं को परिष्कृत भोजन से हानि का कोई सबूत नहीं मिला।

यह अध्ययन यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

प्रमुख शोधकर्ता और न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राल्फ स्टेवार्ट का कहना है, "हमने अपने शोध में पाया है कि मेडिटेरेनियन भोजन की एक इकाई बढ़ाने पर हृदय संबंधी रोगों का खतरा सात फीसदी घट जाता है। साथ ही इससे हृदय रोग के शिकार लोगों को भी फायदा होता है।"
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com