Story ProgressBack to home

गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा रेसिपी (Carrot, coconut, spinach & bottle gourd halwa Recipe)

गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा
जानिए कैसे बनाएं गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा

गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा रेसिपी: हलवा भारत का एक क्लासिक डिजर्ट है जिसके बिना कोई भी खास मौका अधूरा सा लगता है। यहां हम आपको ए​क वेजिटेबल बताने जा रहे है ​जिसे हेल्दी सामग्री के साथ तिरंगे का ट्विस्ट देने की कोशिश हैं। गाजर, नारियल, पालक और लौकी से आप एक स्वादिष्ट और नूट्रिशस हलवा घर पर आसानी से बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 45 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा की सामग्री

  • गाजर के ​हलवे के लिए:
  • 200 ग्राम गाजर, कद्दूकस
  • 250 ग्राम दूध
  • 30 ग्राम देसी घी
  • 60 ग्राम मावा
  • 80 ग्राम चीनी
  • नारियल के ​हलवे के लिए:
  • 200 ग्राम नारियल
  • दूध
  • 30 ग्राम घी
  • 80 ग्राम चीनी
  • पालक और लौकी हलवे के लिए:
  • 200 ग्राम लौकी
  • 300 ग्राम दूध
  • 80 ग्राम चीनी
  • 40 ग्राम पालक

गाजर, नारियल, पालक और लौकी हलवा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में दूध उबालें और इसमें गाजर डालकर चलाएं। दूध सूखने तक इसे पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
2.
इसमें चीनी डालें और त​ब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रहे जाएं। इसमें घी डालें और अच्छे से चलाएं।
3.
तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए और इसे कस कर खोया डालें। 3 मिनट के लिए पकाएं और ठंडा होने दें।
4.
एक पैन में दूध उबालें और नारियल डालकर चलाएं।
5.
इसे तब त​क पकाएं जब तक दूध पूरी तरह न पक जाएं, इस बीच-बीच में चलाते रहें।
6.
इसमें चीनी डालें और इसे आधा रह जाने तक पकाएं।
7.
इसमें देसी घी डालकर अच्छे से मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं। 3 मिनट के लिए पकाएं और ठंडा होने दें।
8.
एक पैन में लौकी डालें और इसे लगातार चलाएं। दूध के पूरी तरह सूख जाने तक इसे पकाएं, बीच में चलाते भी रहे हैं।
9.
इसमें चीनी डालें और त​ब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रहे जाएं। इसमें घी डालें और अच्छे से चलाएं।
10.
इसे हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें पालक की प्यूरी मिक्स करें और खोया डालें।
11.
इसे 3 मिनट और पकाकर ठंडा होने दें।
12.
तीन हलवे को रेकटैंगुलर मोल्ड में अलग-अलग डाल दें।
13.
सभी को मोल्ड्स में से निकाल लें और इन्हें इंडियन नेशनल फ्लैग के सीक्वेंस में लगा लें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode