Advertisement
Story ProgressBack to home

लस्सी रेसिपी (Lassi Recipe)

लस्सी
जानिए कैसे बनाएं लस्सी

लस्सी रेसिपी: लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे गर्मी के मौसम में खूब पिया जाता है। पंजाब की लस्सी तो वैसे भी बहुत मशहूर है। परांठों के साथ अगर लस्सी मिल जाए तो उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। बदलते दौर के साथ लस्सी के साथ कई एक्सपेरिमेंट भी किए जाने लगे हैं जिसकी वजह से आज हमें मैंगो लस्सी और मिंट लस्सी जैसे तमाम स्वाद वाली लस्सी को पीने का मौका मिलता है। लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे आप घर आए मेहमानों के सामने भी फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं।

लस्सी बनाने के सामग्री: हम यहां पारपंरिक स्वाद वाली लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे दही चीनी और पानी से तैयार किया गया है। इसे लस्सी को आप मात्र 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय 12 मिनट
  • तैयारी का समय 02 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

लस्सी की सामग्री

  • 750 gms दही
  • 50 बर्फ
  • नमक और चीनी
  • 200 पानी

लस्सी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ब्लेंडर में बर्फ को क्रश करें।
2.
इसमें दही, पानी, नमक और चीनी डालें।
3.
एक मिनट की तक ब्लेंड करें।
4.
ठंडा सर्व करें।
5.
अगर आप नमकीन लस्सी बनाना चाहते हैं तो आप इसमें भूना जीरा और काला नमक अपनी इच्छानुसार डाल सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode