Advertisement

मिल्क चॉकलेट एंड पीनट बटर गनाश रेसिपी (Milk chocolate and peanut butter Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मिल्क चॉकलेट एंड पीनट बटर गनाश
Advertisement

मिल्क चॉकलेट एंड पीनट बटर गनाश रेसिपी: चॉकलेट गनाश एक ऐसा डिजर्ट है जिसे कोई भी चखे बिना नहीं रह सकता। मिल्क चॉकलेट और पीनट बटर गनाश के साथ चॉकलेट क्रम्बल को एक साथ असेंबल कर मेरैंग और ब्लैक करंट शरबत के साथ सर्व किया जाता है। इस स्वादिष्ट डिजर्ट को बनाकर आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मिल्क चॉकलेट एंड पीनट बटर गनाश की सामग्री

  • गनाश के लिए:
  • 100 ग्राम मिल्क चॉकलेट
  • 125 ग्राम क्रीम
  • 30 ग्राम ग्लूकोज
  • 50 ग्राम पीनट बटर
  • चॉकलेट क्रम्बल:
  • 200 ग्राम मैदा
  • 225 ग्राम चीनी
  • 1 ग्राम नमक
  • 90 ग्राम कोको पाउडर
  • 425 ग्राम मक्खन
  • चॉकलेट स्पंज के लिए:
  • 70 ग्राम चीनी
  • 126 ग्राम एग वाइट
  • 80 ग्राम अंडे का पीला भाग
  • 60 ग्राम आलमंड मील
  • 44 ग्राम मैदा
  • 80 ग्राम डार्क चॉकलेट, पिघला हुआ
  • मैरंग के लिए:
  • 5 एग वाइट
  • 100 ग्राम चीनी
  • 20 ग्राम कोको पाउडर
  • 80 ग्राम आइसिंग शुगर
  • शरबत के लिए:
  • 1 लीटर ब्लैक करंट प्यूरी
  • 500 ग्राम चीनी
  • 500 ग्राम पानी
  • 100 ग्राम ग्लूकोज

मिल्क चॉकलेट एंड पीनट बटर गनाश बनाने की वि​धि

गनाश तैयार करने के लिए:

1.
एक पॉट में क्रीम और ग्लूकोज को मिलाएं। इसमें एक उबाल दें और इसे मिल्क चॉकलेट पर डालें। इसमें पीनट बटर मिलाएं और ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रख दें।

चॉकलेट क्रम्बल बनाने के लिए:

1.
सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और इसमें मुलायम बटर डालें। इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर 160 सेल्सियस डिग्री पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें। एक बार जब यह ठंडा हो जाए तो इसका पाउडर बना लें।

स्पंज तैयार करने के लिए:

1.
एक ब्लेंडर में सारी सामग्री को मिलाकर पीस लें। इसे छान लें और एक बर्तन में निकाल लें। इसमें 2 चम्मच कार्टिरेंज डालें और 30 मिनट बाद इस्तेमाल करें। इसे पेपर कप में निकालें और माइक्रोवेव में 1 मिनट के हाई स्पीड पर पकाएं। जब यह पक जाए तो इसे बाहर निकालकर फ्रिज में रखें।

मैरंग बनाने के लिए:

1.
एग वाइट के साथ चीनी को फेंटे, इसमें कोको पाउडर और आइसिंग शुगर डालें। बेकिंग ट्रे पर मोटाई में फैलाएं। इसे पूरी रात सूखने दें।

शरबत बनाने के करने के लिए:

1.
सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। इसमें उबाल आने दें और इसे ठंडा होने दें। इसे आइसक्रीम मशीन में मथ लें। मथने के बाद आप इसे फ्रिज में लगा दें।
2.
सभी सामग्रियों को एक साथ लगाएं और सर्व करें।
Similar Recipes
Language