Advertisement
Story ProgressBack to home

ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स रेसिपी (Orange pistachio white chocolate cremeux Recipe)

ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स
जानिए कैसे बनाएं ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स

ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स रेसिपी: यह एक स्वादिष्ट डिजर्ट है जिसे तीन रंग में बनाया गया है. ऑरेंज, पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स एक बहुत ही बढ़िया डिजर्ट है जिसमें पिस्ता प्यूरी, विप्ड क्रीम के साथ वाइट चॉकलेट और आॅरेज जूस की प्यूरी की लेयर लगाई जाती है.

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स की सामग्री

  • पिस्ता क्रीमेक्स के लिए (बीच की लेयर)
  • 25 ml (मिली.) कैस्टर शुगर
  • 25 ml (मिली.) लिक्विड ग्लूकोज
  • 4 ग्राम जेलेटिन
  • 20 ग्राम पानी या जेलेटिन
  • 100 ग्राम पिस्ता प्यूरी
  • 250 ग्राम विप्ड क्रीम
  • 25 ml (मिली.) पानी
  • वाइट चॉकलेट मूज के लिए (बीच की लेयर):
  • 2 अंडे का पीला भाग
  • 50 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 40 ग्राम पानी
  • 20 ग्राम ग्लूकोज
  • 100 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • 10 ग्राम मक्खन
  • 200 ग्राम विप्ड क्रीम
  • 100 ग्राम कुकिंग क्रीम
  • ऑरेंज क्रीमेक्स के लिए (टॉप लेयर):
  • 1000 ml (मिली.) ऑरेंज जूस
  • 50 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 3 अंडे का पीला भाग
  • 100 ml (मिली.) पानी
  • 20 ग्राम ग्लूकोज
  • 7 ग्राम जेलेटिन
  • 20 ग्राम पानी या जेलेटिन
  • 1 ऑरेंज राइंड
  • 250 ग्राम विप्ड क्रीम
  • 25 ग्राम ऑरेंज क्रश

ऑरेंज पिस्ता वाइट चॉकलेट क्रीमेक्स बनाने की वि​धि

HideShow Media

पिस्ता क्रीमेक्स तैयार करने के लिए:

1.
जेलेटिन को पानी के साथ फूला लें।
2.
पानी में चीनी, ग्लूकोज और जेलेटिन डालकर उबाले और इसे गर्म तापमान पर ही पिस्ता पेस्ट मिक्स करें।
3.
क्रीम को फेंट लें और इसे पिस्ता मिश्रण के साथ अच्छी तरह मिक्स करें और गिलास के नीचे डालें।

वाइट चॉकलेट मूज के लिए (मी​डिल लेयर):

1.
जेलेटिन को पानी में डालकर फूला लें।
2.
पानी गर्म को ग्लूकोज के साथ गर्म करें, डबल बाइलिंग में अंडे के पीले भाग में चीनी डालकर फेंटे, इसमें गर्म पानी में मिक्स कर दें।
3.
चॉकलेट को क्रीम के साथ पिघाल लें और इसमें मक्खन डालें। इसे अंडे वाले मिश्रण के साथ ​मिक्स करें।
4.
क्रीम को फेंट लें, इसे चॉकलेट मिश्रध के साथ मिलाएं और इसे गिलास के बीच में डालें।

ऑरेंज क्रीमेक्स बनाने के लिए (टॉप लेयर):

1.
जेलेटिन को पानी में डालकर फूला लें और एक तरफ रख दें।
2.
इसे संतरे के जूस के साथ उबालें, जूस को 25% रहने दें. इसे सॉस की तरह थोड़ा गाढ़ा रखें।
3.
पानी में ग्लूकोज और चीनी डालकर गर्म करें, अंडे के पीले भाग में चीनी डालकर फेंट लें और इसे गर्म पानी में अच्छी तरह मिलाएं। जेलेटिन को गर्म पानी पिघने के लिए डालें.
4.
क्रीम को फेंट लें और इसे अंडे के मिश्रण में डालकर मिक्स करें, इसके बाद संतरे के जूस को आॅरेंज क्रश के साथ मिलाएं।
5.
इस मिश्रण को गिलास में टॉप लेयर के रूप में डालें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com