Story ProgressBack to home

प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा रेसिपी (Pluck style classic dahi vada Recipe)

प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा
जानिए कैसे बनाएं प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा

प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा रेसिपी: दही वड़ा एक बहुत ही बेहतरीन डिश है जिसे होली और दिवाली जैसे त्योहार के मौके पर बनाया जाता है। दही वड़ा दही बेस्ड डिश है जिसमें मिर्च, चटनी और टैंगी मसालों का परफेक्ट बैलेंस होता है। यह एक बहुत ही बढ़िया स्ट्रीट फूड है जिसे आप साइड डिश के रूप में मेन कोर्स में सर्व कर सकते हैं। यहां हम इज़ी क्लासिक दही वड़ा की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप घर पर होने वाली पार्टी के दौरान बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 25 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा की सामग्री

  • दही वड़ा बनाने के लिए:
  • 200 ग्राम उड़द दाल (धुली हुई)
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • 2 ग्राम हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • सेव टेंका के लिए:
  • 100 ग्राम बेसन
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • गार्निशिंग के लिए:
  • 200 ग्राम दही
  • 50 ग्राम चीनी
  • 50 ml (मिली.) इमली की चटनी
  • 5 ग्राम जीरा, रोस्टेड
  • 5 ग्राम लाल मिर्च
  • 5 ग्राम केसर
  • स्वादानुसार नमक
  • एडिबल फ्लाअर
  • 10 ग्राम पी शूट
  • 5 ml (मिली.) चिली आयल

प्लक स्टाइल क्लासिक दही वड़ा बनाने की वि​धि

HideShow Media

दही वड़ा बनाने के लिए:

1.
उड़द दाल को तब तक धोएं जब तक कि पानी पूरी तरह साफ न हो जाए। इसे पूरी रात या 4 घंटे के लिए भिगो दें।
2.
इसे पीसकर एक स्मूद, गाढ़ा पेस्ट बना लें। थोड़ा सा पानी डालें अगर जरूरत लगे तो। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडज्ञ डालकर फेंट लें ताकि यह फूल जाए।
3.
बैटर तैयार है या नहीं यह चेक करने के लिए थोड़ा सा बैटर पानी में डाले अगर वो तैरने लगे तो समझें कि बैटर तैयार है।
4.
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें। थोड़ा सा बैटर तेल में डालें।
5.
गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें डीप फ्राई करें। अब एक बाउल में गर्म पानी लें और इसे एक तरफ रख दें।
6.
एक छोटे पैन को गर्म करें और इसमें आधा छोटा चम्मच हींग डालें। इस हींग तड़का और नमक को पानी में डालें। वड़ो को 15 से 20 मिनट के लिए इस पानी में भिगो दें।

सेव टेंका बनाने के लिए:

1.
एक बाउल में बेसन और नमक को मिक्स कर लें, जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर एक पतला बैटर बना लें।
2.
एक पैन में तेल गर्म करें, गर्म तेल में बेसन का बैटर छिड़के इसके बाद सेव टेंका को छानकर किचन पेपर पर निकाल लें और इन्हें एक तरफ रख दें।

गार्निशिंग के लिए:

1.
आधी दही को ​शुगर सिरप के साथ फेंट लें, फ्राई को पानी से निकाल लें और फेंटी हुई दही के साथ इसे फ्रिज में रख दें।
2.
एक दूसरे बाउल में दही के साथ केसर, नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, इमली की चटनी को फेंटकर एक तरफ रख दें।
3.
एक प्लेट में टेंका, वड़ा और दही केसर वाला मिश्रण डालें। फूल और हरे पत्ते डालकर इसे गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode