Advertisement
Story ProgressBack to home

रेड वेलवेट कप केक रेसिपी (Red Velvet Cupcake Recipe)

रेड वेलवेट कप केक
जानिए कैसे बनाएं रेड वेलवेट कप केक

रेड वेलवेट कप केक रेसिपी: यह एक बहुत ही बढ़िया डिजर्ट रेसिपी है, जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यह रेड वेलवेट कप केक बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। इतना ही जब कभी आपका मीठा खाने का मन करें तो भी आप इन्हें बनाकर इनका मजा ले सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए12
  • आसान

रेड वेलवेट कप केक की सामग्री

  • 100 gms नरम मक्खन
  • 200 ग्राम कैस्टर चीनी
  • 1 टी स्पून वेनिला
  • 2 अंडे
  • 175 ml (मिली.) छाछ
  • 1/2 टी स्पून रेड फूड कलर
  • 175 ग्राम सादा आटा
  • 25 ग्राम कॉर्न फ्लोर
  • 3/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टेबल स्पून कोको पाउडर
  • 1 टी स्पून सफेद सिरका
  • 1 टी स्पून सोडा बाइकार्बोनेट
  • क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए:
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 125 ग्राम क्रीम चीज
  • 300 ग्राम आइसिंग शुगर

रेड वेलवेट कप केक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
2.
मक्खन और चीनी को एक साथ मिक्स करके क्रीम करें।
3.
फिर अंडे जर्दी को फेंट लें।
4.
एक अलग बाउल में छाछ और रेड फूड कलर मिलाएं, यह बहुत गहरा लाल होना चाहिए।
5.
मक्खन के मिश्रण में आटा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर। इसे अच्छे से मिलाएं।
6.
अंडे की सफेदी जब तक कड़ी न हो जाए उसे लगातार फेंटे।
7.
एक छोटे कटोरे में, सिरका, सोडा बाइकार्बोनेट को एक साथ मिलाएं जब तक कि मिश्रण में बुलबुले न हो जाए, फिर इसे धीरे से एक साथ सारे मिश्रण में मिलाये और जल्दी से मफिन मोल्ड्स में डालें। 15 - 20 मिनट तक बेक करें।
8.
फ्रॉस्टिंग के लिए सब कुछ एक साथ मिला दें, इसे एक पाइपिंग बैग में भरें, और पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे कप-केक पर लगाएं।
Advertisement
Language
Dark / Light mode