Advertisement
Story ProgressBack to home

आटा वॉलनट कुकीज़ रेसिपी (Aata walnut cookies Recipe)

आटा वॉलनट कुकीज़
जानिए कैसे बनाएं आटा वॉलनट कुकीज़

आटा वॉलनट कुकीज़ रेसिपी: आटा वॉलनट कुकीज़ खाने में बहुत ही लाइट होती हैं एक कप गर्म कॉफी के साथ इसका स्वाद भी दोगुना हो जाता है। आटा वॉलनट कुकीज़ बनाने में बेहद ही आसान है। कुछ सामग्री के साथ आप इन्हें घर पर किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। इन्हें आप सिर्फ 40 मिनट में बना सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

आटा वॉलनट कुकीज़ की सामग्री

  • 1/2 कप मक्खन
  • 1/2 कप कैस्टर शुगर
  • 1 कप आटा
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून कॉफी पाउडर
  • 1 कप अखरोट

आटा वॉलनट कुकीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बड़े बाउल में मक्खन लें।
2.
इसमें कैस्टर शुगर डालें।
3.
ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से मिलाएं।
4.
एक छलनी की मदद से आटा, बेकिंग पाउडर और कॉफी पाउडर छानते हुए इसमें डालें।
5.
इसमें अच्छे से मिलाते हुए एक डो तैयार कर लें।
6.
अब इस मिश्रण से गोलाकार की बॉल्स बना लें।
7.
इन बॉल्स को टिक्की का आकार दें।
8.
इनके ऊपर अखरोट लगाएं।
9.
तैयार की गई कुकीज़ को 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 के लिए बेक करें।
10.
सर्व करें।
आटा वॉलनट कुकीज़ बनाने के लिए वीडियो देखें:
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com