Story ProgressBack to home
शुगर कुकीज़ रेसिपी (Sugar cookies Recipe)
- Food Blogger Divya Burman

जानिए कैसे बनाएं शुगर कुकीज़
शुगर कुकीज़ रेसिपी: संडे के दिन अगर आप चाय के साथ कुछ अच्छा खाना चाहते हैं, तो ये कुरकुरी शुगर कुकीज़ बनाना ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप रंग-बिरंगी आइसिंग देकर सुंदर भी बना सकते हैं। इन कुकीज़ को आप क्रिसमस या न्यू ईयर के मौके भी बना सकते हैं।
शुगर कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री: इन्हें बनाने के लिए मैदा, दानेदार चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, मक्खन और अंडे की जरूरत है। शुगर कुकीज़ बनाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में कुकीज़ बनाई जाती है और दूसरे चरण में कुकीज़ पर आइसिंग की जाती है।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- कितने लोगों के लिए20
- आसान

शुगर कुकीज़ की सामग्री
- कुकीज़ तैयार करने के लिएः
- 3 कप मैदा
- 1 कप दानेदार चीनी
- 1 ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1 कप मुलायम मक्खन
- एक (हल्का फेटा हुआ) अंडा
- 3 टेबल स्पून क्रीम
- एक छोटा चम्मच (आप इसमें वनीला की जगह बादाम एक्सट्रेक्ट भी डाल सकते हैं) वनीला
- आइसिंग तैयार करने के लिएः
- दो कप (छनी हुई) कंफेक्शनर चिनी
- 1/2 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट
- ¼ कप दूध
- खाने में डालने वाला रंग (कुछ बूंदें)
शुगर कुकीज़ बनाने की विधि
HideShow Mediaकुकीज़ तैयार करने के लिएः
1.
सूखी सामग्री को छान लें। फिर मक्खन को काटकर इसमें बाकी की सामग्री मिक्स करें। अच्छी तरह ब्लेंड करके इसे करीब एक घंटे या इससे भी ज़्यादा समय के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
2.
अब इस गूंथे हुए आटे से एक संतरे जितना मोटा पीस तोड़ें। हाथ से फ्लैट करें। अब इसे बेलन से मैदा बिखरे बेस पर बेलें। आप इसे दो वैक्स पेपर के बीच में रखकर भी बेल सकते हैं।
3.
करीब ¼ इंच मोटे पीस में बेलें। अपनी पसंदीदा शेप में काटकर बिना घई या तेल लगी कुकी शीट पर रखें।
4.
अगर आप क्रिसमस के त्योहार पर इन्हें बना रहे हैं, तो इसे क्रिसमस ट्री, बेल्स, स्नोफ्लेक्स और बाकी के आकार दे सकते हैं।
5.
करीब पांच से आठ मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें। ओवन से कुकीज़ निकालकर ठंडा करें।
आइसिंग तैयार करने के लिएः
1.
आइसिंग सामग्री को एक साथ मिक्स करें। जब यह मुलायम हो जाए, तो इसे अलग-अलग कटोरी में डालें. अलग-अलग रंग पाने के लिए हर कटोरी में अलग रंग डालें।
2.
चाकू की मदद से हर बिस्कुट पर आइसिंग लगाएं।
3.
अगर आप सजाने वाली कैंडीज़ का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुकीज़ पर कैरो सिरप लगाकर स्प्रिंकल करें।
Key Ingredients: मैदा, दानेदार चीनी, बेकिंग पाउडर , नमक , मुलायम मक्खन , अंडा, क्रीम , वनीला, कंफेक्शनर चिनी, वनीला एक्सट्रेक्ट, दूध ,
रेसिपी नोट
अगर आप भी इस क्रिसमस कुछ बेहतरीन कुकीज़ बनाना चाहते हैं तो एक नजर हमारी अन्य रेसिपीज़ पर डालें।