Advertisement
Story ProgressBack to home

एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन रेसिपी (Air fried kurkuri with anardana churan Recipe)

एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन
जानिए कैसे बनाएं एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन

एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन रेसिपी: यह क्रिस्पी क्रंची रोल जिसके अंदर पालक और मसालों से बनी फीलिंग अंदर भरकर तैयार किया है और इस अनारदाना चूरन डालकर सर्व किया जाता है.

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन की सामग्री

  • 100 gms पालक
  • 15 ग्राम जैलपीनो
  • 20 ग्राम अमूल चीज
  • 2 ग्राम पाइन नट्स
  • 5 ग्राम खुबानी
  • एक चुटकी चिली फेलेक्स
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 फिलो पेस्ट्री शीट
  • 5 ग्राम मक्खन
  • 1 ग्राम अनारदाना चूरन

एयर फ्राइड कुरकुरी विद अनारदाना चूरन बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पालक को उबाल कर बारीक काट लें।
2.
इसमें फिलो शीट्स और मक्खन को छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिला लें।
3.
फिलो शीट लें इस पर मक्खन लगाएं और इसमें पालक का मिश्रण रखें।
4.
अब इसे सिगार का आकार दें।
5.
सभी सिगार रोल्स को एयर फ्राइर में 10 मिनट के लिए डालें।
6.
इसके बाद सिंगार रोल्स ब्राउन कलर के दिखाई देंगे और इन्हें प्लेट में निकाल लें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode