Advertisement
Story ProgressBack to home

बादाम और पिस्ता श्रीखंड रेसिपी (Almond and Pistachio Shrikhand Recipe)

बादाम और पिस्ता श्रीखंड
जानिए कैसे बनाएं बादाम और पिस्ता श्रीखंड

बादाम और पिस्ता श्रीखंड रेसिपी: यह एक लोकप्रिय डिजर्ट है जिसे हंग कर्ड, केसर, दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इसे गुजरात में खूब पसंद किया जाता है। इस स्वादिष्ट इंडियन डिजर्ट को खास मौकों और त्योहारों पर बनाया जाता है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

बादाम और पिस्ता श्रीखंड की सामग्री

  • 1/2 लीटर दूध
  • एक चुटकी केसर
  • 500 ग्राम हंग कर्ड
  • 1 1/2 टी स्पून कैस्टर शुगर
  • 25 ग्राम पिस्ता (कूटे हुए)
  • 25 ग्राम बादाम (कूटे हुए)

बादाम और पिस्ता श्रीखंड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में केसर और दूध डालकर उबाल लें।
2.
एक बाउल में हंग कर्ड, कैस्टर शुगर और आधा केसर मिला दूध डालें।
3.
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
4.
अब इसमें बाकी बचा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5.
इसमें अब कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
6.
इसे एक बाउल में निकाल कर बादाम और पिस्ते से गार्निश करें।
7.
4 से 5 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें।
8.
ठंडा सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com