Advertisement
Story ProgressBack to home

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम रेसिपी (Almond strawberry cream Recipe)

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम
जानिए कैसे बनाएं बादाम स्ट्रॉबेरी क्रीम

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम रेसिपी: सिर्फ सिम्पल सी सामग्री और आधे घंटे के समय के अंदर आप बहुत ही स्वादिष्ट डिजर्ट बना सकते हैं। ताजी स्ट्रॉबेरी, बादाम, चीनी, क्रीम और हेल्दी तुलसी के पत्तों से बनी यह ​क्रीम काफी रिफ्रेशिंग होती है।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम की सामग्री

  • 1/2 कप बादाम
  • 12-14 स्ट्रॉबेरी
  • 1 कप व्हीप्ड क्रीम
  • 1 टी स्पून तुलसी के पत्ते
  • 3 टेबल स्पून चीनी

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
180 डिग्री तापमान पर ओवन में बादाम को 4 मिनट के लिए रोस्ट कर लें।
2.
स्ट्रॉबेरी को एक सेमी टुकड़ों में काट लें।
3.
चीनी के साथ क्रीम को फेंट लें। ज्यादा न फेंटे वरना क्रीम से मक्खन अलग हो जाएगा।
4.
अब क्रीम के साथ बादाम, स्ट्रॉबेरी और तुलसी के पत्ते मिलाएं।
5.
इसे बादाम और स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com