एप्पल एंड वालनट केक रेसिपी (Apple and walnut cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एप्पल एंड वालनट केक
Advertisement

एप्पल एंड वालनट केक रेसिपी: केक एक ऐसा डिजर्ट है जो सभी का फेवरेट है। केक को कई अलग-अलग स्वाद में बनाया जा सकता है और आज हम आपके सेब और अखरोट के कॉम्बिनेशन से बनने वाले स्वादिष्ट केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसमें नट्स के साथ फ्रूट का मजेदार टेस्ट मिलेगा।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

एप्पल एंड वालनट केक की सामग्री

  • 3-4 बड़ा सेब
  • 4 अंडे
  • 1 कप अखरोट
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप अखरोट
  • 1 तेल
  • 2 कप मैदा
  • 4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 5 टी स्पून दालचीनी पाउडर

एप्पल एंड वालनट केक बनाने की वि​धि

1.
सेब को ​छीलकर छोटे टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख दें।
2.
एक बाउल में अंडे और चीनी को फेंट लें और 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
3.
मैदा, बेकिंग पाउडर और 4 छोटे चम्मच दालचीनी पाउडर को मिक्स करें।
4.
इसमें आराम से फेंटे हुए अंडे मिलाएं।
5.
इसमें तेल, सेब और अखरोट मिलाएं। इसे अब बेकिंग डिश में डालें।
6.
इस पर बाकी बचा हुआ दालचीनी पाउडर डालें।
7.
केक को 1 घंटे के लिए बेक करें और सर्व करें। (केक को 6 से 7 घंटे ठंडा होने दें। )
Similar Recipes
Language