Advertisement
Story ProgressBack to home

बेक्ड अरबी विद फेटा चीज़ रेसिपी (Baked arbi with feta cheese Recipe)

बेक्ड अरबी विद फेटा चीज़
जानिए कैसे बनाएं बेक्ड अरबी विद फेटा चीज

बेक्ड अरबी विद फेटा चीज़ रेसिपी: यहां हम बता रहे हैं कि अरबी जैसी सब्जी जिसे ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं उसे आप स्वाद कैसे बना सकते हैं। अरबी में शहद, हर्ब और फेटा चीज डालकर इसे बेक किया जाता है जिसे यह बेहतरीन डिश तैयार होती है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

बेक्ड अरबी विद फेटा चीज़ की सामग्री

  • 100 gms अरबी (पकी हुई)
  • 4 कददू के चार टुकड़े (हल्के रोस्ट किए हुए)
  • 1 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 1 लहसुन की कलियां, कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून चिली फलेक्स
  • थोड़े से रोजमैरी के पत्ते
  • थोड़े से ओरिगेनो के पत्ते
  • 1/2 हरा सेब
  • 1/2 नींबू का रस
  • काली मिर्च
  • 3-4 टुकड़े फेटा चीज
  • 1/2 कप चेडर चीज़
  • 1 टेबल स्पून शहद

बेक्ड अरबी विद फेटा चीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media

कददू को रोस्ट करने के लिए:

1.
कददू को चार बड़े साइज में काट लें और इस पर नमक, कालीमिर्च, जैतून का तेल और थाइम के पत्ते डालकर ओवन में 15 से 20 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बेक करें।
2.
कददू का ​छीलका उतार लें।

अरबी को बेक करने के लिए:

1.
अरबी को नमक वाले पानी पूरी तरह पकने तक उबाल लें।
2.
इसका पानी निकाल लें, छीलकर इसके स्लाइस कर लें।
3.
एक पैन में म बड़े चम्मच तेल गर्म करें और कटा हुआ लहसुन, चिली फलेक्स, रोजमैरी और ओरिगैनो डालें।
4.
हरे सेब को थोड़ा कददूकस कर लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, कालीमिर्च फेटा चीज, शहद और गार्लिक तेल डालें।
5.
बेकिंग डिश की तली में जैतून का तेल डालें।
6.
बेकिंग डिश में अरबी, कददू और सेब डालें।
7.
इस जैतून का तेल डालें।
8.
थोडे से थाइम के पत्ते छिड़के।
9.
कददूकस करके इस पर चेडर चीज डालें और डिश को 20 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बेक करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode