बर्ड नेस्ट कैरमल बनाना रेसिपी: नूडल्स नेस्ट को बनाना स्प्लिट से भरा जाता है, इस पर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के साथ मैस्करपॉन चीज डाली जाती है। बर्ड नेस्ट कैरमल बनाना रेसिपी में चीज और स्ट्रॉबेरी का परफेक्ट बैलेंट है। यह एक बहुत ही बढ़िया डिजर्ट है जिसे आप अगली डिनर पार्टी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।
बर्ड नेस्ट कैरमल बनाना की सामग्री
100 gms नूडल्स
200 ml (मिली.) तेल
1 टी स्पून शहद
1 केला
20 ग्राम शुगर
20 ग्राम मक्खन
1 टी स्पून मैस्करपॉन चीज़
एक टहनी पुदीने के पत्ते
बर्ड नेस्ट कैरमल बनाना बनाने की विधि
1.नूडल्स से नेस्ट बनाएं और इस पर आटा छिड़के और इसे डीप फ्राई करके एक तरफ रख दें।
2.अब कैरमल बनाएं बनाना स्प्लिट डालें और इस पर नूडल्स रखें।
3.इस पर एक स्कूप आइस स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम को कैरमलाइज़्ड बनाना पर रखें और इसी के साथ मैस्कारपॉन चीज भी रखें।
4.पुदीने के फ्रेश पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।