ब्लूबेरी मिल फूई रेसिपी (Blueberry mille feuille Recipe)

जानिए कैसे बनाएंब्लूबेरी मिल फूई
Advertisement

ब्लूबेरी मिल फूई रेसिपी: यह एक बहुत ही बढ़िया ब्लूबेरी डिजर्ट रेसिपी है जिसे ताज की किचन से निकलकर आई है। मिल फूई एक फ्रेंच शॉर्टकेक है जिसे मैदा, चीनी, अंडे और मक्खन से तैयार किया जाता है. ब्लूबेरी कॉम्पट के साथ वाइट चॉकलेट और विप्ड क्रीम को इस डाला जाता है। इस डिजर्ट को आप टी टाइम के लिए घर पर आसानी से बना सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ब्लूबेरी मिल फूई की सामग्री

  • शॉर्टकेक बेस के लिए:
  • 400 ग्राम मैदा
  • 200 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 2 अंडे
  • 300 ग्राम मक्खन
  • ब्लूबेरी क्रीम के लिए:
  • 200 ग्राम ताजी क्रीम
  • 300 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • (जरूरत के मुताबिक) ब्लूबेरी कॉम्पोट
  • 400 ग्राम विप्ड क्रीम

ब्लूबेरी मिल फूई बनाने की वि​धि

शॉर्टकेक बेस तैयार करने के लिए:

1.
मक्खन और चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं जब तक वह नरम और हल्की न हो जाए।
2.
इसमें एक समय पर एक ही अंडा डालें। इसे क्रीमी होने तक फेंटे।
3.
इसमें मैदे में आराम से ​मिलाएं।
4.
शॉर्टकेक के बैटर को एक घंटे के लिए रेफ्रिजेटर में रखें।
5.
शॉर्टकेक के बैटर का टार्ट बेस में लगाएं। बेस में काटे की मदद से छेद करें और 30 मिनट के लिए प्रीहीट ओवन में 180°c पर बेक करें।

ब्लूबेरी ​क्रीम तैयार करने के लिए:

1.
क्रीम को एक पैन में गर्म करें।इसे आंच से हटा लें और इसमें वाइट चॉकलेट डालें। इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक यह क्रीम में पूरी तरह मिक्स न हो जाए
2.
इसे आंच से हटा लें और इसमें वाइट चॉकलेट डालें। इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक यह क्रीम में पूरी तरह मिक्स न हो जाए
3.
इस विप्ड क्रीम में आराम से डालें
4.
इसमें ब्लूबेरी कॉम्पेट डालकर अच्छी तरह मिला ले और इसे ठंडा होने दें।

सर्व करें:

1.
एक प्लेट में शॉटकेक बेस रखें, पाइप की मदद से ब्लूबेरी क्रीम को इस पर डालें
2.
इसी प्रक्रिया को दोहराएं:
3.
मिल फूई के साथ ब्लूबेरी क्रीम दें, चॉकलेट के श्रेड और ताजी स्ट्रॉबेरी कॉम्पोट के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language