Advertisement
Story ProgressBack to home

कैरेट जिंजर सूप रेसिपी (Carrot ginger Recipe)

कैरेट जिंजर सूप
जानिए कैसे बनाएं कैरेट जिंजर सूप

कैरेट जिंजर सूप रेसिपी

: कैरेट जिंजर सूप रेसिपी: यह एक काफी लाइट सूप है जिसे आप आराम से घर पर तैयार कर सकते हैं। कैरेट जिंजर सूप हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर है, वेजिटेबल स्टॉक, गाजर और अदरक के साथ थाइम की फ्रेशनेस में भी मिलेगी।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

कैरेट जिंजर सूप की सामग्री

  • 6-8 गाजर
  • 1/4 कप जैतून का तेल
  • एक चुटकी नमक
  • 6 कप वेजिटेबल स्टॉक
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा
  • गार्निशिंग के लिए थाइम
  • 1/2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ
  • कालीमिर्च

कैरेट जिंजर सूप बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
गाजर को छीलकर आधा इंच गोलाकर में काट लें। गाजर को 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल डालकर टॉस करें अऔर इस पर नमक छिड़कें।
2.
एक ओवन रैक को आंच से 6 से 8 इंच पर रखें और इसे ब्रॉइलर के रूप में इस्तेमाल करें। गाजर को ब्रॉइल करें जब तक वह ब्राउन और नमक न हो जाए। एक करछी की मदद से इस हर ​5 मिनट बाद पलटते रहें, इसमें 15 से 20 मिनट तक का समय लगेगा।
3.
इस दौरान स्टॉक उबलने के लिए रखें, इसमें अदरक, हरी प्याज और एक टहनी थाइम की डालें और इसे धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकने दें।
4.
मीडियम स्टॉक पॉट में जैतून के तेल को छोड़कर प्याज डालें। मीडियम आंच पर प्याज को ब्राउन होने दें, इसे लगातार चलाते रहे। इसमें लहसुन और इसके बाद गाजर डालें।
5.
स्टॉक में से अदरक और थाइम को निकाल लें और इसे प्याज वाले स्टॉक पॉट में डालें। 5 से 10 मिनट इसमें धीमी आंच पर उबाल आने दें, जब तक गाजर प्यूरी के लिए नरम न हो जाए।
6.
एक ब्लेंडर में मिश्रण को डालें और इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें। अगर सूप थोडा गाढ़ा लगे तो इसमें स्टॉक या पानी डालकर दोबारा गरम करें। इसमें कालीमिर्च और नमक डालें।
7.
कटी हुई फ्रेश थाइम से गार्निश करके इसे सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode