कैरेट जिंजर सूप रेसिपी (Carrot ginger soup Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कैरेट जिंजर सूप
Advertisement

कैरेट जिंजर सूप रेसिपी: यह एक बहुत ही लाइट सूप है जिसे आप घर पर तैयार कर सकते हैं। कैरेट जिंजर सूप हेल्दी और पोषक तत्वों से भरा हुआ है जिसमें वेजिटेबल स्टॉक, गाजर और अदरक के साथ ताजी थाइम का स्वाद मिलेगा। सर्दियों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

कैरेट जिंजर सूप की सामग्री

  • 6-8 बड़ा गाजर
  • 1/4 कप जैतून का तेल
  • एक चुटकी नमक
  • 6 कप वेजिटेबल स्टॉक
  • 1/2 अदरक
  • गार्निशिंग के लिए थाइम
  • 1/2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 बड़ा लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ
  • कालीमिर्च (ताजी पीसी हुई)

कैरेट जिंजर सूप बनाने की वि​धि

1.
गाजर को छीलकर आधा इंच गोलाई में काट लें। एक रिम्ड बेकिंग शीट, दो बड़े चम्मच जैतून के तेल में नमक छिड़कर टॉस कर लें।
2.
ओवन रैक को 6 से 8 इंच तक हीट सोर्स पर रखें। गाजर को ब्राउन और नरम रहने तक ब्रॉइल करें। इन्हें 5 मिनट के बाद स्पैचुला की मदद से पलट रहें। इसमें 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।
3.
इस बीच, स्टॉक को बाउल करने के लिए ले आओ, अदरक और थाइम जोड़ें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें।
4.
बचे हुए जैतून के तेल के साथ एक मीडियम स्टॉक पॉट में प्याज डालें। प्याज को मीडियम आंच पर ब्राउन करें, इसे लगातार चलाते रहें। इसमें लहसुन और गाजर डालें।
5.
स्टॉक में से अदरक और थाइम को अलग कर लें और स्टॉक को प्याज और अदरक स्टॉक वाले पॉट में डालें। इसमें 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल आने दें, जब तक की गाजर नर और प्यूरी न हो जाए।
6.
एक ब्लेंडर की मदद से इस मिश्रण को स्मूद होने तक ब्लेंड करें। अगर सूप गाढ़ा दिखें तो इसमें स्टॉक या पानी डालकर दोबारा गर्म करे। इसमें नमक और कालीमिर्च अपने स्वादानुसार डालें।
7.
ताजी थाइम से गार्निश करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language