
जानिए कैसे बनाएं कैशू नट कुकीज
कैशू नट कुकीज रेसिपी: काजू से ज्यादा और कुछ रिच नहीं हो सकता है. इस कुकीज को आप अपनी चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। नट्स को शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है।
कैशू नट कुकीज की सामग्री
- 112 gms काजू पेस्ट
- 3/4 कप घी
- 1 1/2 कप खांड
- 20 ग्राम फलैक्स या चिया सीडस
- 3 टेबल स्पून बेकिंग सोडा
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टी स्पून वनीला
- 1 3/4 कप ओट्स
- 2 कप मैदा आर्गेनिक
कैशू नट कुकीज बनाने की विधि
- 1.एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें, इसमें मैदे के अलावा सारी सामग्री जोड़ें।
- 2.अब इसमें धीरे से मैदा डालें और सारी सामग्री के साथ मिलाकर कुकीज के लिए डो तैयार करें।
- 3.इस डो को एक घंटे के लिए रेफ्रिजेटेर में ठंडा होने के लिए रखें।
- 4.अब ओवन को 160 डिग्री पर प्रीहीट करें और डोल को बेल एक इंच की गोलाकार बॉल्स बना लें।
- 5.डो को बिना ग्रीस की हुई शीट पर रखें और एक बार में 10 से 12 कुकीज बैच को बेक करें।
- 6.हर बैच को ओवन से निकालकर उन्हें ठंडा होकर हर कुकीज को सख्त होने दें।
Key Ingredients: काजू पेस्ट, घी, खांड, फलैक्स या चिया सीडस, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, वनीला, ओट्स, मैदा आर्गेनिक