Advertisement
Story ProgressBack to home

चिकन राइस बाउल रेसिपी (Chicken Rice Bowl Recipe)

चिकन राइस बाउल
कैसे बनाएं चिकन राइस बाउल

चिकन राइस बाउल रेसिपी: रसदार चिकन चंक्स को स्वादिष्ट सॉस के मिश्रण में पकाया जाता है और एक बाउल में उबले हुए चावल के ऊपर रखा जाता है. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और इसे कुछ ही सामग्री से बनाया जा सकता है. यह एक पौष्टिक मील दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए परफेक्ट है.

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चिकन राइस बाउल की सामग्री

  • 1/2 कप चावल
  • 5-7 चिकन के टुकड़े
  • 1 टेबल स्पून सोया सॉस
  • 1 टेबल स्पून रेड चिली साॅस
  • 1 टी स्पून नमक
  • लेमन जेस्ट
  • 1 स्प्रिंग अनियन
  • 1 टी स्पून तिल

चिकन राइस बाउल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
चावल को धोकर तेल में भिगोकर रखना चाहिए. चिकन लें और उसे अच्छे से साफ कर लें.
2.
एक पैन में तेल डालें. इसमें चिकन के टुकड़े और अदरक.लहसुन का पेस्ट मिलाना चाहिए. चिकन के टुकड़ों को कुछ देर के लिए पका लें.
3.
उसके बाद कद्दूकस की हुई गाजर और प्याज़ डालें. आगे काली मिर्च, लेमन जेस्ट, रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालें
4.
डालने के बाद थोड़ा नमक मिला लें. पके हुए चावल को बाउल में डालिए.
5.
ऊपर से तैयार चिकन डालें. अंत में, तिल और हरे प्याज़ को गार्निश के रूप में डालें.
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com