Story ProgressBack to home
चॉकलेट नीरो कुकीज़ रेसिपी (Chocolate nero cookies Recipe)
- Gopal Jha
- Grand Mercure - Bangalore

जानिए कैसे बनाएं चॉकलेट नीरो कुकीज़
चॉकलेट नीरो कुकीज़ रेसिपी: क्रिसमस के मौके पर बनाने स्वादिष्ट कुकीज़ बनाने का मजा ही अलग है। चॉकलेट, पीसे हुए बादाम, अंडे और चीनी को मिलाकर तैयार की जाने वाली कुकीज़ को परफेक्शन के साथ बेक किया जाता है। यह टेस्टी कुकीज़ आपकी फैमिली परफेक्ट क्रिसमस सरफ्राइज़ होगा।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

चॉकलेट नीरो कुकीज़ की सामग्री
- 1 कप बादाम
- 2 अंडे
- 1/3 कप चीनी (पीसी हुई)
- 2 चॉकलेट (हल्की मीठी)
- 2 टेबल स्पून मक्खन, बिना नमक के
- 1/2 मैदा
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- (रोल करने के लिए) कैस्टर शुगर
- (रोल करने के लिए) आइसिंग शुगर
चॉकलेट नीरो कुकीज़ बनाने की विधि
HideShow Media1.
ओवन में बादाम को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें और जब यह ठंडे हो जाए तो इन्हें पीसकर एक तरफ रख दें।
2.
स्टेनलेस स्टील बाउल पर डबल बॉयलर रखें और इसमें मक्खन और चॉकलेट को एक साथ डालकर पिघालें, लगातार चलाएं।
3.
एक बार जब यह पूरी तरह पिघल जाएं तो इसे आंच से हटा लें।
4.
एक दूसरे बाउल में अंडे और चीनी को मिलाएं।
5.
इसे 5 मिनट तक मीडियम स्पीड पर फेंटें, जब तक मिश्रण में झाग न आ जाए।
6.
धीरे-धीरे चॉकलेट मिश्रण को अंडे वाले मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं।
7.
इसमें अब बेकिंग पाउडर, बादाम, चॉकलेट डाले और इसे अच्छे से मिलाएं जब तक एक स्मूद डो तैयार न हो जाए।
8.
डो को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
9.
325 डिग्री पर ओवन को गर्म कर लें।
10.
डो को फ्रिज में से निकालें और थोड़ा सा डो लें और उसे गोलाकार दें।
11.
बॉल के आकार में कुकीज़ तैयार करें और पीसी हुई चीनी लगाएं, इसके बाद बेकिंग शीट में रखें।
12.
इसी तरह बाकी बचें हुए डो से कुकीज़ तैयार कर लें।
13.
कुकीज़ को 15 मिनट के लिए बेक करें या फिर जब तक ये क्रैक न होने लगें।
14.
इन्हें चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।