Advertisement
Story ProgressBack to home

नारियल बर्फी रेसिपी (Coconut-barfi- Recipe)

नारियल बर्फी
जानिए कैसे बनाएं नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी रेसिपी: नारियल से तैयार की गई भारतीय मशहूर स्वीट डिश। लोग अक्सर इस मिठाई को दिवाली के समय बनाना पसंद करते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती है। इसे आप बनाकर कम से कम 15 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाने में आपको मात्र 40 मिनट का समय लगेगा। नारियल की बर्फी नारियल, खोया, घी और चीनी से तैयार की जाती है, सिर्फ पांच चीजों से ही आप घर पर इस पारंपरिक मिठाई को बना सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

नारियल बर्फी की सामग्री

  • 4 कप नारियल, कद्दूकस
  • 4 कप चाश्नी
  • 2 टेबल स्पून खोया
  • 1 टेबल स्पून बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून पिस्ता, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून घी

नारियल बर्फी बनाने की वि​धि

HideShow Media

चाश्नी बनाने के लिए

1.
पानी और चीनी को एक साथ मिला लें।
2.
मिक्सचर को लगातार चलाते रहे।
3.
जब चीनी पूर तरह घुल जाए, तो इसे आंच से उतार लें।

नारियल की बर्फी के लिए

1.
एक भारी कढ़ाही में नारियल और चाश्नी मिलाएं। लगातार चलाते रहे।
2.
जब ये मिक्सचर गाढ़ा होकर हल्वे जैसा न बन जाए, तब तक इसे भूनते रहे।
3.
फिर इसमें पिस्ता और बादाम मिक्स करें।
4.
एक ट्रे में घी लगाकर नारियल का बैटर डालें। बैटर को स्मूथ करके अपनी पसंदीदा शेप में बर्फी काटें। जब ये ठंडी हो जाए, तो सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com