कॉर्न एंड मशरूम टोस्टाडा रेसिपी (Corn and mushroom tostada Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कॉर्न एंड मशरूम टोस्टाडा
Advertisement

कॉर्न एंड मशरूम टोस्टाडा रेसिपी: टोस्टाडा एक स्पैनिश शब्द है जिसका मतलब होता है टोस्ट किया हुआ है। यहां हम आपको क्रिस्पी फ्राइड कॉर्न् टॉर्टिला के साथ मशरूम, हर्ब, चिली, हरा धनिया एवोकाडो को मिलाकर सालसा तैयार किया जाता है। इसे आप 35 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

कॉर्न एंड मशरूम टोस्टाडा की सामग्री

  • 1 कॉर्न टॉर्टिला शीट
  • 50 ग्राम बटन और ​शिटाके मशरूम
  • 5 ग्राम थाइम
  • 5 ml (मिली.) जैतून का तेल
  • 20 ग्राम कॉर्न
  • 10 ग्राम हरी मिर्च
  • 10 ग्राम हरा धनिया
  • 10 प्याज
  • 5 ग्राम लहसुन
  • 20 ग्राम एवोकाडो
  • एक हिस्सा चीज डीप
  • गार्निशिंग के लिए सार क्रीम और सालसा

कॉर्न एंड मशरूम टोस्टाडा बनाने की वि​धि

1.
जैतून के तेल में मशरूम और लहसुन को भूनें।
2.
इसमें प्याज, थाइम, हरी मिर्च, हरा धनिये को एक साथ मिला लें। स्वादानुसार नमक डालें।
3.
टॉर्टिला शीट को फ्राई करके बाउल के आकार का बना लें।
4.
इस कप में फीलिंग डालें। टमाटर सालसा, एवोकाडो और क्रीम से गार्निश करें।
5.
चीज डिप के साथ सर्व करें।
Similar Recipes