करीटीनी रेसिपी: Currytini Recipe in Hindi | Currytini Banane Ki Vidhi
Advertisement
Story ProgressBack to home

करीटीनी रेसिपी (Currytini Recipe)

  • करीटीनी
  • करीटीनी
जानिए कैसे बनाएं करीटीनी

द बियर कैफे पर्फेक्ट वोडका कॉककेट तैयार किया है जिसे आप अपने पार्टी मेन्यू में जरूर शामिल करना चाहेंगे। करीटीनी एक ऐसा ड्रिंक है जिसमें वोडका के साथ आम और नींबू का टेस्ट भी मिलेगा।

  • कुल समय 15 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

करीटीनी की सामग्री

  • 20 ml (मिली.) मैंगो फ्रूट मिक्स
  • 6-8 फ्रेश कढ़ीपत्ते
  • 10 ml (मिली.) नींबू का रस
  • 50 ml (मिली.) वोडका

करीटीनी बनाने की वि​धि

1.
कॉकटेल शेकर में 20 ml मैंगो फ्रूट मिक्स लें और इसमें 10 ml नींबू का रस निचोड़ें।
2.
6-8 कढ़ीपत्ते डालें। (इनके छोटे टुकड़े कर ले और कॉकटेल शेकर में डालें।)
3.
अब 50 ml वोडका मिलाएं।
4.
कॉकटेल शेकर में सारी सामग्री को हल्का सा मिलाएं।
5.
कॉकटेल शेकर में आइस क्यूबस डालें और उसे अच्छे से शेक करें।
6.
अब इस मिश्रण को छान लें और मार्टीनी ग्लास में पलट लें।
7.
गार्निशिंग के लिए एक आम का आधा हिस्सा लें और लम्बाई में काट लें, इसे किनारों की तरफ से बाहर निकाल लें यह छोटी क्यूब्स के आकार में दिखाई देंगे और इसे ग्लास में लगा दें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode