Advertisement
Story ProgressBack to home

डेविल स्कॉच एग रेसिपी (Deviled scotch egg Recipe)

डेविल स्कॉच एग
जानिए कैसे बनाएं डेविल स्कॉच एग

डेविल्ड स्कॉच एग रेसिपी: उबले हुए अंडों को हर्ब, मैश आलू और मसालों के साथ रैप किया जाता है, डेविल्ड स्कॉच एग एक परफेक्ट स्टार्टर और ब्रेकफास्ट रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

डेविल स्कॉच एग की सामग्री

  • 800 gms लैंब कीमा
  • 15 ग्राम रोजमेरी
  • 15 ग्राम थाइम
  • 6 बड़ा अंडे (सख्त उबलाकर छिलका उतार लें)
  • 150 ग्राम मैदा
  • 2 अंडे (हल्के फेंटे हुए)
  • 170 ग्राम पैंको
  • तलने के लिए मूंगफली तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 ग्राम कालीमिर्च
  • डेविलिंग प्रोसेस:
  • 6 ग्राम मेयोनीज़
  • 5 ml (मिली.) एप्पल सिडर विनेगर
  • 5 ग्राम इंग्लिश मस्टर्ड
  • 2 ग्राम नमक
  • कालीमिर्च
  • पैपरिका और जैतुन पाउडर

डेविल स्कॉच एग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मूंगफली के तेल को गर्म करें।
2.
एक ट्रे में वैक्स पेपर लगाकर कवर कर लें।
3.
लैंब कीमा में रोजमेरी और थाइम को मिक्स करें।
4.
इस मिश्रण को 6 बराबर भागों में बांट लें।
5.
कीमे को पतले सर्कल में फैलाएं।
6.
हर सर्कल के बीच अंडा रखें। इसके बाद अंडे को पूरी तरह कीमें से ढक दें।
7.
कीमे से कवर अंडों पर मैदा छिड़के।
8.
अब इन्हें कच्चें अंडे में डिप करके पैंको पर रोल करें जब तक यह पूरी तरह कवर न हो जाए।
9.
स्कॉच एग्स को 10 मिनट के लिए फ्राई करें।
10.
इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें और ठंडा होने दें।

डेविल के लिए:

1.
अंडो को लम्बाई में काट लें और अंडे के पीले भाग को निकाल लें।
2.
काटे की मदद से जर्दी को मैश कर लें और इन्हें के दूसरे बाउल में निकाल लें।
3.
इसमें मेयोनीजत्र, सिरका, मस्टर्ड, नमक और कालीमिर्च डालकर स्मूद होने तक मिक्स करें।
4.
पेस्ट्री बैग या सैंडविच बैग का इस्तेमाल करें।
5.
इस मिश्रण को पाइप में डालकर वापस से स्कॉच एग में डाले।
6.
पैपरिका और जैतून के पाउडर से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode