Advertisement

गाजर का मुरब्बा रेसिपी (Gajar ka murraba Recipe)

जानिए कैसे बनाएं गाजर का मुरब्बा
Advertisement

गाजर का मुरब्बा रेसिपी: सर्दियों में गाजर का हलवा तो खूब खाया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए गाजर के मुरब्बे की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना काफी आसान है, वैसे भी गाजर के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के ​कारण इसे खाने की सलाह दी जाती है।

गाजर का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री: गाजर का मुरब्बा बनाने लिए सिर्फ गाजर, चीनी और पानी की जरूरत होती है। बता दें कि गाजर का मुरब्बा आप बनाकर 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

गाजर का मुरब्बा की सामग्री

  • 1/2 kg गाजर
  • 1/2 kg चीनी
  • 1/2 कप पानी

गाजर का मुरब्बा बनाने की वि​धि

1.
गाजर को धोकर इनके बीच के हिस्से को निकाल लें। पहली बार गाजर को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। इसे आंच से उतार लें।
2.
गाजर पर चीनी छिड़के और इसे ढककर 1 घंटे के लिए एक त​रफ रख दें। अब गाजर और चाशनी को उबालें। एक उबाल के बाद आंच को धीमी कर दें और 10 मिनट तक पकाएं।
3.
लम्बे समय तक रखने के लिए चाशनी को गाढ़ा पकाएं।
4.
गाजर का मुरब्बा खाने के लिए तैयार है। इसे आप ताजी क्रीम के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language