Advertisement
Story ProgressBack to home

गार्लिक एंड पाइन नट सूप विद ब्रंट बटर एसेंस रेसिपी (Garlic and pinenut soup with burnt butter essence Recipe)

गार्लिक एंड पाइन नट  सूप विद ब्रंट बटर एसेंस
जानिए कैसे बनाएं गार्लिक एंड पाइन नट सूप विद ब्रंट बटर एसेंस

गार्लिक एंड पाइन नट सूप विद ब्रंट बटर एसेंस रेसिपी: यह एक हल्की और स्वादिष्ट सूप रेसिपी है जिसे गार्लिक, बादाम, चिकन ब्रॉथ और वाइट वाइन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे ब्रेड के टुकड़ों और मक्खन डालकर सर्व किया जाता है। सर्दी के मौसम के लिए बहुत ही बढ़िया सूप रेसिपी है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

गार्लिक एंड पाइन नट सूप विद ब्रंट बटर एसेंस की सामग्री

  • 10 लहसुन की कलियां
  • 5 बादाम
  • 15 ग्राम पासर्ले
  • 1 तेजपत्ता
  • 4 कप चिकन ब्रॉथ
  • एक चुटकी जायफल
  • 1 अंडे का पीला भाग
  • 1/2 कप हैवी क्रीम
  • 2 वाइट ब्रेड स्लाइस
  • 1 टेबल स्पून मक्खन
  • एक चुटकी कालीमिर्च
  • 30 ml (मिली.) वाइट वाइन

गार्लिक एंड पाइन नट सूप विद ब्रंट बटर एसेंस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
लहसुन को छील लें और हल्का सा उबाल लें।
2.
इसमें वाइट वाइट, नमक और मक्खन डालें। इसे 20 मिनट के लिए 140 डिग्री तापमान पर रोस्ट करें।
3.
बादाम को हल्का सा उबाल लें और उन्हें छीलकर रोस्ट कर लें।
4.
बादाम और लहसुन की प्यूरी बना लें।
5.
एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें इसमें बादाम और लहसुन की प्यूरी डालें। अब इसमें चिकन ब्रॉथ और हर्ब डालें।
6.
सूप को उबालें।
7.
क्रीम और अंडे के पीले भाग को एक साथ फेंटें।
8.
इस मिश्रण को सूप में डाले। इसे चलाते रहें।
9.
वाइट ब्रेड से क्रॉउटन और मक्खन को गर्म करें।
10.
सूप में नमक डालें।
11.
​क्रॉउटन और जला हुआ मक्खन डालें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode