जर्मन स्टोलन ब्रेड रेसिपी: German stollen bread Recipe in Hindi | German stollen bread Banane Ki Vidhi
Advertisement
Food Awards
Story ProgressBack to home

जर्मन स्टोलन ब्रेड रेसिपी (German stollen bread Recipe)

जर्मन स्टोलन ब्रेड
जानिए कैसे बनाएं जर्मन स्टोलन ब्रेड

जर्मन स्टोलन ब्रेड रेसिपी: स्टोलन ब्रेड एक पारंपरिक जर्मन ब्रेड है जिसे फ्रूट्स और नट्स से बनाई जाती है, इसके अलावा इसे पाउडर शुगर से कोटिड किया जाता है। यह खासतौर पर क्रिसमस के दौरान बनाई जाती है, इसे क्रिस्टोलन के नाम से भी जाना जाता है। जर्मन स्टोलन ब्रेड की यह रेसिपी काफी आसाान है जिसकी मदद से आप भी घर पर इसे बना सकते हैं। किशमिश, क्रेनबेरी, नट्स के साथ थोड़ी सी रम को मिलाकर बनाई गई इस टेस्टी ब्रेड को आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ इस फेस्टिवल सीजन में एन्जॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

जर्मन स्टोलन ब्रेड की सामग्री

  • 500 ग्राम आटा
  • 2 ml (मिली.) गुनगुना पानी
  • 10 ग्राम यीस्ट
  • 100 ग्राम (किशमिश, क्रेनबेरी, सिट्रिस पील कटे हुए नट्स
  • 30 ml (मिली.) रम
  • 50 ग्राम चीनी
  • 10 ग्राम नमक
  • (5 ग्रास पीस हुई) दालचीनी
  • 2 अंडे
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 150 ग्राम मार्ज़पैन
  • 150 ग्राम मक्खन, पिघला हुआ
  • (डस्टिंग के लिए) चीनी पाउडर

जर्मन स्टोलन ब्रेड बनाने की वि​धि

1.
ड्राई फ्रूट्स और पीसी हुई दालचीनी को 1 महीने के लिए रम में भिगोकर रखें।
2.
एक बाउल में चीनी और मक्खन को फेंट लें। अंडे डालें और दोबारा फेंटे।
3.
गुनगुने पानी में यीस्ट को मिक्स करें, इसमें मैदा और नमक डालकर डो तैयार कर लें।
4.
डो में रम में भीगे हुए और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। इसी के साथ इसमें चीनी मक्खन का मिश्रण भी डालें।
5.
डो को 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
6.
थोड़ा डो लेकर इसे रोल कर लें और इसमें मार्ज़पैन भरकर रैप कर दें।
7.
ब्रेड को दोबारा रोल करके 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
8.
ब्रेड को 170​ डिग्री तापमान पर 25 मिनट के लिए बेक करें।
9.
ब्रेड को बाहर निकाल लें और इसे ठंडा होने दें।
10.
ब्रेड पर ब्रुश से मक्खन लगाएं और डस्टिंग के लिए चीनी पाउडर छिड़के।
Advertisement
Language
Dark / Light mode