Story ProgressBack to home
होममेड जिंजर एले रेसिपी (Homemade ginger ale Recipe)
- Shashank Sharma
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं होममेड जिंजर एले
होममेड जिंजर एले रेसिपी: क्या आपको जिंजर एले पसंद है? तो इसे घर पर फटाफट बनाने की रेसिपी है। पुदीना जूस की ताजगी, नींबू और अदरक को मिलाकर तैयार किया गया यह ड्रिंक गर्मी के लिए बहुत ही बढ़िया है।
- कुल समय 15 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

होममेड जिंजर एले की सामग्री
- 30 ml (मिली.) पुदीने का जूस
- 15 ml (मिली.) अदरक का जूस
- 20 ml (मिली.) नींबू का जूस
- 15 ml (मिली.) शुगर सिरप
- सोडा
- पुदीने की टहनी
होममेड जिंजर एले बनाने की विधि
HideShow Media1.
पुदीने का जूस बनाने के लिए पुदीने के पत्ते लें और बर्फ डालकर इसे ब्लेंड कर लें। इस छान लें।
2.
अदरक जूस बनाने के लिए थोड़ा सा पानी और अदरक को ब्लेंड कर लें।
3.
पुदीने, अदरक और नींबू के रस के साथ शुगर सिरप को एक गिलास में अच्छे से मिला लें।
4.
इसे अब सोडा डाले। पुदीने की टहनी से गार्निश करें।
5.
ठंडा करके सर्व करें।