Advertisement

जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का रेसिपी (Jalapenos murgh tandoori tikka Recipe)

जानिए कैसे बनाएं जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का
Advertisement

जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का रेसिपी: मुंह में पानी ला देने वाला यह चिकन टिक्का बोनफायर पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक है जिसे आप घर पर बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ एंजॉय कर सकते हैं। बटरी और बोनलेस चिकन पीस को स्वादिष्ट जैलपिनो, अदरक, लहसुन और नींबू डालकर बनाया जाता है, इसे आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का की सामग्री

  • 240 gms चिकन लेग
  • 150 ग्राम दही
  • 10 ग्राम लहसुन
  • 10 ग्राम अदरक
  • 30 ग्राम नींबू
  • 15 ग्राम जैलपिनो
  • 5 ग्राम कालीमिर्च
  • 10 गरम मसाला
  • 5 ग्राम जीरा पाउडर
  • 5 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 5 ग्राम अदरक पाउडर
  • 10 ml (मिली.) सरसों का तेल
  • 6 ग्राम नमक
  • 3 ग्राम काला नमक
  • 10 ग्राम मक्खन
  • 10 ग्राम चाट मसाला
  • 30 ग्राम पुदीने की चटनी

जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का बनाने की वि​धि

1.
बोनलेस चिकन लेग लेकर उसे अच्छे से धो लें, सारी नमी हटा लें और एक पीस को चार पीस में काट लें।
2.
सबसे पहले अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मैरीनेट करें।
3.
इसे 2 घंटे के लिए फिजर रखें. अब इसमें कटे हुए जैलपिनो, सारे सूखे मसाले नमक, कालीमिर्च, सरसों का तेल, हंग कर्ड और नींबू का रस डालें।
4.
बढिया स्वाद पाने के लिए मैरीनेट किए हुए चिकन को 4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
5.
चिकन पीसों को निकाल लें और उन्हें स्कयूर में लगाए. तंदूर में 300 डिग्री सेल्सियस पर पकाएं।
6.
जब यह पूरी तरह पक जाए तो इस पर मक्खन लगाए।
7.
अच्छी तरह पकने के बाद इसे हरी चटनी और लच्छा अनिसन सैलेड के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language